AQI Health Tips: मौसम में बढ़ने लगी ठंडक और धुंध, खराब हवा से बचाने के लिए अभी से ऐसे तैयार करें अपने फेफड़े

AQI Health Tips: ठंड और धुंध बढ़ने के साथ वायु प्रदूषण फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। जानें खराब AQI और स्मॉग से लंग्स को बचाने के 7 आसान तरीके।

Lung Health Tips in Winter: अक्टूबर के आखिरी दिनों में सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। कई शहरों में धुंध के साथ वायु प्रदूषण भी चिंता बढ़ा रहा है। खासकर दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के दौरान खराब हवा से सांस की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि मौसम ज्यादा खराब होने का इंतजार न किया जाए। अभी से कुछ अच्छी आदतें अपनाकर फेफड़ों पर पड़ने वाले प्रदूषण के असर को कम किया जा सकता है।

AQI Health Tips in hindi, Delhi AQI Today, Lung Care

खराब AQI और स्मॉग से लंग्स को बचाने के 7 आसान तरीके (AI Image)

सुबह टहलने निकलते समय हवा में हल्की धुंध दिखे तो अक्सर लोग इसे मौसम बदलने का संकेत मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हर धुंध सिर्फ कोहरा नहीं होती। कई बार हवा में मौजूद धूल, धुआं और बारीक प्रदूषक कण भी दृश्यता कम कर सकते हैं। ठंड के मौसम में हवा की कुछ स्थितियां प्रदूषकों को जमीन के करीब रोक सकती हैं। इससे सांस के जरिए हानिकारक कण शरीर में पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है।

End of Feed