Kis Vitamin Ki Kami Se Thand Lagti Hai : सर्दी का मौसम अब अपने पूरे चरम पर आ चुका है, ऐसे में आपको ठंड लगना काफी सामान्य बात है। लेकिन ठंड जब बहुत अधिक लगने लगे और इससे आपको अक्सर कपकपी आने लगे, तो ये सामान्य लक्षण नहीं है। जी हां बहुत अधिक ठंड लगना शरीर में कुछ जरूरी विटामिन की कमी हो सकती है। ज्यादा ठंड लगना यह सिर्फ मौसम की वजह नहीं होता बल्कि कभी-कभी शरीर के अंदर कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी या अन्य स्वास्थ्य कारण भी इसकी वजह हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे के मुख्य कारण और क्या करें ताकि आप खुद को गर्म और स्वस्थ रख सकें।
किस विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है?
ठंड कब से पड़ेगी | Thand Kab Se Padegi
देश में सर्दी का मौसम शुरु हो चुका है, लेकिन दिल्ली और एनसीआर में अभी तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक ही रिकॉर्ड किया गया है। वहीं इस समय भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। लेकिन हिमालय की वादियों में तापमान माइनस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग जम्मू-कश्मीर जैसे इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान लगा रहा है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी पर बाद आपको मैदानी इलाकों में भी ठंड का अहसास होने लगेगा।
यह भी पढ़ें - संसद में ई सिगरेट पर बहस, जानिए क्या होती है E Cigarette, नॉर्मल सिगरेट से कितनी है खतरनाक?
किस विटामिन की कमी से ठंड लगती है | Kis Vitamin Ki Kami Se Thand Lagti Hai
विटामिन B12 की कमी के चलते हमें बहुत अधिक ठंड लगने लगती है। क्योंकि विटामिन B12 हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाता है। ये रक्त कोशिकाएं शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाती हैं, जिससे शरीर को ऊर्जा और गर्मी मिलती है। जब B12 की कमी होती है, तो शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं की कमी हो जाती है। जिसका परिणाम एनीमिया और शरीर में गर्मी कम बनने के रूप में दिखता है। यही कारण है कि विटामिन B12 की कमी के चलते आपको ज्यादा ठंड लगने लगती है।
विटामिन B12 की पूर्ति के उपाय
विटामिन B12 की पूर्ति के लिए सबसे अच्छा नॉनवेज फूड्स का सेवन माना जाता है। यदि आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो आपको अंडे, चिकन, मछली जैसी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। वहीं वेजिटेरियन लोग दूध और दूध से बनी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अलावा फोर्टिफाइड फूड्स जैसे - बादाम मिल्क, सोया मिल्क, ओट्स मिल्क को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
