पुरुषों के लिए बड़े काम का है ये हार्मोन, इसे बढ़ाने के लिए दी जाती है अश्वगंधा और शिलाजीत जैसी चीजें खाने की सलाह

Importance Of Testosterone Hormone: पुरुषों के लिए टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बहुत जरूरी होता है, यदि एक मुख्य हार्मोन है जो पुरुषों को महिलाओं से अलग बनाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरुषों के लिए जरूरी होता है। इसके साथ ही जाने इसे बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे...

हमारे शरीर में कई तरह के हार्मोन अलग-अलग काम करने के लिए बनते हैं। इसमें ही टेस्टोस्टेरोन हार्मोन एक अहम हार्मोन है जो पुरुषों के लिए बहुत जरूरी होता है। ये एक ऐसा हार्मोन है जो हमारे शरीर के विकास से लेकर यौन इच्छा को बढ़ाने तक अपना योगदान निभाता है। हालांकि ज्यादातर लोग इसे केवल यौन इच्छा से जोड़कर देखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका काम केवल इतना ही नहीं है। आज हम आपको शरीर में बनने वाले टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

testosteron hormon

कहां बनता है टेस्टोस्टेरोन हार्मोन?

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की बात करें तो इसकी पहचान पुरुषों से जोड़कर देखी जाती है। क्योंकि इसका ज्यादातर इसका टेस्टस यानी (अंडकोष) में बनता है। यही कारण है कि इसका नाम टेस्टोस्टेरोन हार्मोन रखा गया है। इसके अलावा टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का कुछ हिस्सा एड्रेनल ग्लैंड में भी बनता है। यही कारण है कि ये महिलाओं में थोड़ी मात्रा में उपस्थित होता है। महिलाओं की कामेच्छा को नियंत्रित करने में इसी हार्मोन की सबसे अहम भूमिका होती है।

End of Feed