क्यों डिटॉक्स डाइट से ज्यादा असरदार है 7-8 घंटे की नींद, अच्छी नींद कैसे करती है बॉडी की सफाई

Sleep Is Importance For Body Detox In Hindi: क्या आप भी उन लोगोें में से हैं, जो शरीर की आंतरिक सफाई के लिए डिटॉक्स डाइट और ड्रिंक्स पर भरोसा करते हैं? आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि बॉडी डिटॉक्स में आप क्या खाते हैं, उससे ज्यादा भूमिका नींद की होती है। आप कितने घंटे सोते हैं, यह ज्यादा मायने रखता है। जानिए ऐसा क्यों है..

Sleep Is Importance For Body Detox In Hindi: आजकल सोशल मीडिया पर डिटॉक्स डाइट, जूस क्लेंज़ और तरह-तरह के हेल्थ ड्रिंक्स का खूब ट्रेंड है। लोग सोचते हैं कि शरीर की सफाई सिर्फ खास डाइट से ही हो सकती है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स साफ कहते हैं कि असली और सबसे ताकतवर डिटॉक्स रात में होता है - जब हम गहरी नींद लेते हैं। जी हां, 7-8 घंटे की अच्छी नींद शरीर के लिए किसी भी महंगी डिटॉक्स डाइट से ज्यादा असरदार हो सकती है। सवाल है कैसे? आखिर सोते समय ऐसा क्या होता है कि बॉडी खुद को अंदर से साफ करने लगती है? आइए आसान भाषा में समझते हैं कि अच्छी नींद किस तरह हमारे शरीर और दिमाग की सफाई करती है और क्यों इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

अच्छी नींद से कैसे होती है बॉडी डिटॉक्स

अच्छी नींद से कैसे होती है बॉडी डिटॉक्स

रात में एक्टिव होता है बॉडी का नेचुरल डिटॉक्स सिस्टम

डॉक्टर के मुताबिक, जब हम गहरी नींद में होते हैं तो शरीर का रिपेयर और क्लीनिंग सिस्टम तेज़ी से काम करता है। लिवर टॉक्सिन्स को तोड़ने और बाहर निकालने की प्रक्रिया को मजबूत करता है। यही वजह है कि जो लोग ठीक से नहीं सोते, उनमें थकान, स्किन प्रॉब्लम और सुस्ती ज्यादा देखने को मिलती है।

End of Feed