गर्मी से राहत दिलाने वाली बरसात अपने साथ कई तरह की समस्याएं भी लेकर आती है। जी हां बारिश के मौसम में कुछ फल और सब्जियों का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है। जिसका कारण है कि इस मौसम में कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया जन्म ले लेते हैं, जो हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। आज हम आपको ऐसी एक सब्जी 'बैंगन' के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका सेवन आपको बरसात के मौसम में नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..
बरसात में क्यों न खाएं बैंगन? (Why not eat brinjal in rainy season?)
इंफेक्शन का खतरा
बरसात में बैंगन का सेवन करना आपको इंफेक्शन का शिकार बना सकता है। जिसका कारण है कि बारिश के मौसम में बैंगन में छोटे-छोटे कीड़े पैदा हो जाते हैं। जो कई बार हमें नजर नहीं आते हैं। जो पेट में इंफेक्शन की वजह बन जाते हैं।फूड प्वाइजनिंग की वजह
बारिश के मौसम में बैंगन का सेवन करना आपको फूड प्वाइजनिंग का शिकार बना सकता है। क्योंकि इस मौसम में बैंगन में कई तरह के फंगल पनप जाते हैं। जो खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग का कारण बन जाते हैं।जोड़ों के दर्द का कारण
बैंगन का सेवन करना हमारे जॉइंट्स पेन को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। जिसका कारण है कि बैंगन में ‘सोलनिन’ नाम का कंपाउंड पाया जाता है। जो हमारी हड्डियों की हेल्थ के लिए काफी हानिकारक होता है।इन सब्जियों का भी न करें सेवन
बारिश के मौसम में पत्तेदार सब्जियां जैसे- गोभी, पालक, मेथी आदि का सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए। क्योंकि इनके पत्तों के साथ कई तरह के बैक्टीरिया चिपक कर आ सकते हैं। जो हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित होते हैं।डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
