सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीना बन सकता है सेहत का दुश्मन, गिनते-गिनते थक जाएंगे इतने हैं नुकसान

Tea On Empty Stomach Side Effects In Hindi: सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आयुर्वेद और रिसर्च दोनों बताते हैं कि यह आदत पेट, दांत, हड्डियों और मानसिक स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। जानिए क्यों सुबह की पहली चुस्की आपको थका सकती है, पाचन बिगाड़ सकती है और लंबे समय में शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।

Tea On Empty Stomach Side Effects In Hindi: भारत में सुबह की शुरुआत अक्सर चाय की प्याली से होती है। उठते ही गर्मागर्म चाय की चुस्की लेना कई लोगों के लिए एक आदत बन चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत धीरे-धीरे आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है? आयुर्वेद और मेडिकल स्टडीज़ दोनों ही इस बात की पुष्टि करते हैं कि खाली पेट चाय पीना शरीर की पाचन शक्ति को बिगाड़ता है और कई गंभीर समस्याओं को जन्म देता है। इससे एसिडिटी, गैस, डिहाइड्रेशन, चिड़चिड़ापन, पोषण की कमी और दांत-हड्डियों पर बुरा असर हो सकता है। आइए विस्तार से समझते हैं कि क्यों सुबह उठते ही चाय पीना आपकी सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है।

Tea On Empty Stomach Side Effects

Tea On Empty Stomach Side Effects

पाचन शक्ति पर भारी असर

आयुर्वेद के अनुसार सुबह का समय शरीर के वात और पित्त दोषों के सक्रिय होने का होता है। ऐसे में खाली पेट कैफीन और टैनिन से भरपूर चाय पीने से पाचन अग्नि कमजोर हो जाती है। नतीजा - एसिडिटी, गैस और अपच की समस्या बढ़ जाती है। लंबे समय तक ऐसा करने से पेट की परत भी खराब हो सकती है।

End of Feed