गर्मी में क्यों करना चाहिए हाई प्रोटीन डाइट से परहेज, क्यों नहीं दी जाती है ज्यादा प्रोटीन लेने की सलाह - जानें इससे होने वाले नुकसान

Why Should Avoid High Protein Foods: अक्सर यह सलाह दी जाती है कि गर्मी के मौसम में आपको ज्यादा प्रोटीन लेने से बचना चाहिए। हाई प्रोटीन डाइट लेने से भी बचना चाहिए। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों है? इसके क्या नुकसान हो सकते हैं? इस लेख में जानें सबकुछ..

Why Should Avoid High Protein Foods: प्रोटीन शरीर हमारे शरीर का बिल्डिंग ब्लॉक होते हैं। यह हमारे शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक है। इसके शरीर में विभिन्न कार्य होते हैं। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाती है, तो इसकी वजह से शरीर में गंभीर बीमारियां पनपने लगती हैं। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन जरूर करना चाहिए। आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति को यह सलाह दी जाती है हरेक व्यक्ति को शरीर के कुल वजन के अनुसार प्रति किलोग्राम 0.8 ग्राम से 1.6 ग्राम तक प्रोटीन जरूर लेना चाहिए। हालांकि, पहलवान, बॉडीबिल्डर और एथलीट को इससे भी अधिक प्रोटीन की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि उनकी फिजिकल एक्टिविटी सामान्य व्यक्ति से बहुत अधिक होती है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि बहुत से लोग गर्मियों में अधिक प्रोटीन से बचने की सलाह देते हैं। गर्मी के मौसम में बहुत से लोगों को प्रोटीन अधिक लेने की वजह से गर्मी भी अधिक लगती है। ऐसे में यह सलाह दी जाती है कि इस दौरान डाइट में प्रोटीन कम रखना चाहिए। लेकिन गर्मी में हाई प्रोटीन डाइट लेने से क्यों मना किया जाता है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं..

Why Should Avoid High Protein  In Summer

Why Should Avoid High Protein In Summer

गर्मी में प्रोटीन रिच फूड्स खाने से क्यों बचना चाहिए - Why Should Avoid High Protein Foods In Summer

यह सही है कि प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। लेकिन बहुत ज्यादातर प्रोटीन रिच फूड्स की तासीर गर्म होती है जैसे अंडा, चिकन और फिश आदि। ये शरीर में गर्मी बढ़ाने में योगदान देते हैं। वहीं, आपको बता दें कि प्रोटीन का थर्मिक इफेक्ट सबसे अधिक होता है। हमारे पाचन को इसे पचाने में बहुत एनर्जी खर्च करनी पड़ती है, जिसकी वजह से शरीर में गर्मी काफी बढ़ जाती है। इसलिए इन्हें मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए बेस्ट माना जाता है। कोई भी प्रोटीन रिच फूड क्यों न हो, जब हमारे पेट में पहुंचता है, तो यह शरीर में गर्मी बढ़ाता है। आमतौर पर हाई प्रोटीन डाइट स्वस्थ होती है, लेकिन गर्मी के मौसम में यह आपको कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है जैसे,

End of Feed