World Vitiligo Day: हर साल 25 जून को क्यों मनाया जाता है विश्व विटिलिगो दिवस, क्यों खास है यह दिन, जानें इसका महत्व

World Vitiligo Day 2024: विटिलिगो त्वचा से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है, जिसमें त्वचा पर सफेद धब्बे और पैच विकसित होने लगते हैं। ऐसे लोगों को आमतौर पर हीन भावना से देखा जाता है। इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल साल 25 जून को विश्व विटिलिगो दिवस मनाया जाता है।

World Vitiligo Day 2024: विटिलिगो त्वचा में सफेद धब्बे और पैच से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। इस स्थिति में त्वचा कुछ हिस्सों में अपनी प्राकृतिक रंगत को खो देती है। यह स्थिति तब पैदा होती है, जब त्वचा में मेलानिन का उत्पादन करने वाली कोशिकाओं की कमी होने लगती है। यह एक पिगमेंट है, जो हमारी त्वचा और बालों को उनका प्राकृतिक रंग प्रदान करता है। जब मेलेनिन की कमी होने लगती है, तो त्वचा की रंगत हल्की पड़ने लगती है और बाल भूरे या सफेद होने लगते हैं। जब स्थिति गंभीर हो जाती है, तो यह त्वचा में बडे़-बड़े सफेद पैच के रूप में उभरने लगता है। एक ऐसी स्थिति है जिसके कारण आपकी त्वचा अपना रंग या रंग खो देती है। यह स्थिति सांवली त्वचा वाले लोगों में अधिक देखने को मिलती है। लेकिन आपको बता दें कि अगर एक बार किसी व्यक्ति को विटिलिगो की बीमारी और त्वचा में सफेद पैच हो जाते हैं, तो इन्हें फिर से ठीक नहीं किया जा सकता है। सिर्फ दवाओं की मदद से इन्हें थोड़ा हल्का और इनकी उपस्थिति को कम किया जा सकता है। विश्व भर में अधिकांश लोग इस बीमारी से अनजान हैं। इसे आमतौर पर किसी स्वास्थ्य समस्या से जोड़ते हैं। लोग विटिलिगो से पीड़ित लोगों को हीन भावना के साथ देखते हैं, उन्हें असमान्य समझते हैं। ऐसे में लोगों के बीच विटिलिगो को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 25 जून को विश्व विटिलिगो दिवस मनाया जाता है।

World Vitiligo Day 2024

World Vitiligo Day 2024

विश्व विटिलिगो दिवस का शुरुआत कब हुई - World Vitiligo Day History In Hindi

आपको बता दें कि इस दिन को मनाने की शुरुआत 2011 में की गई थी। पहली बार इसे गैर-लाभकारी संगठन विटिलिगो सपोर्ट एंड अवेयरनेस फाउंडेशन (VITSAF) द्वारा मनाया गया था। बाद में इसे विश्व स्तर पर अपनाया गया। तब से हर साल इस दिन को 25 जून को मनाया जा रहा है।

End of Feed