हेल्थ

World Organ Donation Day: हर साल 13 अगस्त को क्यों मनाया जाता है विश्व अंगदान दिवस, क्या है इतिहास - जानें इसका महत्व और थीम

World Organ Donation Day 2024: दुनियाभर में हर साल 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है। इस दिन का महत्व बहुत ही खास है। साथ ही, इसका इतिहास भी बड़ा रोचक है। अंगदान को महादान माना जाता है। इसके प्रति लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना बहुत जरूरी है।

Image

World Organ Donation Day 2024

World Organ Donation Day 2024: हमारे शरीर का एक-एक अंग बहुत आवश्यक है। अगर शरीर में एक भी अंग अपना काम करना बंद कर दे, तो इसका सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु भी हो सकती है। फिर भी आजकल हम देखते हैं कि लोगों में किडनी फेल, हार्ट या लिवर फेल आदि जैसी स्थितियां बहुत आम होती जा रही हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके शरीर के कुछ अंग किसी कारण डैमेज हो जाते हैं और पूरी तरह काम करना बंद कर देते हैं। वहीं, बहुत से लोग जन्म से ही कुछ तरह की स्थितियों से जूझ रहे होते हैं जैसे अंधापन। इस तरह की स्थितियों में डॉक्टर के पास मात्र एक उपचार है, वह है ऑर्गन ट्रांसप्लांट।

डॉक्टर किसी व्यक्ति के शरीर से डैमेज अंग को निकालकर किसी दूसरे व्यक्ति का अंग लगा सकते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को ही यह लाभ मिल पाता है। क्योंकि, डॉक्टर के पास ट्रांसप्लांट करने के लिए अंग ही नहीं होते हैं। इसके लिए लोगों का अंगदान करना बहुत जरूरी है। ऐसे में अंग दान के महत्व के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने हर साल 13 अगस्त को विश्व अंग दान दिवस मनाया जाता है। इसके माध्यम से लोगों को अंग दाताओं के रूप में पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

विश्व अंगदान दिवस का इतिहास - World Organ Donation Day History In Hindi

विश्व अंगदान दिवस का इतिहास काफी पुराना है। पहली बार 1954 में एक व्यक्ति का किडनी का सफल ट्रांसप्लांट किया गया था। इस दिवस की स्थापना दुनिया भर में लोगों के बीच अंग दान की बढ़ती आवश्यकता के प्रति जागरूक करने के लिए की गई थी। पहली बार रोनाल्ड ली हेरिक ने अपने जुड़वां भाई के लिए अपना अंग दान किया था। डॉ. जोसेफ मरे डॉक्टर ने पहला सफल ऑर्गन ट्रांसप्लांट किया था।

भारत में, अंग दान को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) द्वारा 27 नवंबर, 2010 को राष्ट्रीय अंग दिवस मनाया गया। साल 2023 में 3 अगस्त को इसे भारत में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह दिन 1994 में भारत के पहले सफल मृतक-दाता हृदय प्रत्यारोपण की याद में मनाया जाता है। वहीं, दुनिया भर में हर साल 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है।

विश्व अंगदान दिवस का महत्व - World Organ Day Significance In Hindi

यह दिवस सिर्फ लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए ही नहीं मनाया जाता है, बल्कि इसका महत्व लोगों को जीवन देने के साथ संस्कृति को बढ़ावा देने के बारे में भी है। इसका उद्देश्य लोगों को अंगदान को लेकर लोगों शिक्षित करना भी है। उन्हें यह समझाना है कि किस तरह अंगदान किसी का जीवन बचा सकता है। साथ ही, इससे जुड़ी गलत धारणाओं की सच्चाई से लोगों को अवगत कराना है।

विश्व अंगदान दिवस 2024 थीम - World Organ Day Theme 2024 In Hindi

विश्व अंगदान दिवस 2024 का नारा है "आज किसी की मुस्कान का कारण बनें!"। इस नारे का उद्देश्य लोगों के बीज अंग दान की महत्वपूर्ण आवश्यकता को लेकर जागरूकता फैलाना है। साथ ही, लोगों को अंग दाता बनने पर विचार करने के लिए प्रेरित करना है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article