हेल्थ

हर साल 29 सितंबर को क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस, क्या है इतिहास, जानिए महत्व और 2025 की थीम

World Heart Day Significance History Theme 2025: विश्व हृदय दिवस हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन लोगों को दिल की बीमारियों के खतरे और उन्हें रोकने के आसान तरीकों के बारे में जागरूक करने के लिए समर्पित है। इसकी शुरुआत वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने की थी और अब दुनिया भर में लाखों लोग इसमें शामिल होकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हैं।

Image

World Heart Day Significance History Theme 2025

World Heart Day Significance History Theme 2025: दिल की सेहत हमारे पूरे शरीर के लिए सबसे जरूरी है। अगर दिल सही तरह से काम करे तो इंसान की जिंदगी भी लंबी और स्वस्थ रहती है। लेकिन आजकल भागदौड़, तनाव, अनहेल्दी खाना और कम एक्सरसाइज की वजह से हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि छोटी-छोटी आदतों से हम बड़े खतरे टाल सकते हैं।

विश्व हृदय दिवस की शुरुआत और इतिहास - World Heart Day History In Hindi

विश्व हृदय दिवस की पहल साल 1999 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (World Heart Federation) ने की थी। शुरुआत में इसे सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता था, लेकिन 2011 से हर साल 29 सितंबर तय कर दिया गया। इसका मकसद था कि हर देश और हर व्यक्ति एक ही दिन दिल की सेहत पर ध्यान दे।

विश्व हृदय दिवस क्यों मनाया जाता है - World Heart Day Significance in hindi

इस दिन का उद्देश्य है लोगों को दिल की बीमारियों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में बताना। अक्सर हम सोचते हैं कि हार्ट डिजीज सिर्फ उम्रदराज लोगों को होती है, जबकि आजकल युवा भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। जागरूकता ही बचाव की पहली सीढ़ी है और विश्व हृदय दिवस हमें यही सिखाता है।

विश्व हृदय दिवस का महत्व - World Heart Day Importance in hindi

आज हृदय रोग दुनिया में मौत का सबसे बड़ा कारण बन चुके हैं। ऐसे में इस दिन पर कैंपेन, वर्कशॉप और हेल्थ चेक-अप कैम्प लगाए जाते हैं ताकि लोग सही समय पर इलाज करा सकें और जीवनशैली में सुधार करें। यह दिन हमें सचेत करता है कि दिल की देखभाल रोज की जिम्मेदारी है।

विश्व हृदय दिवस 2025 की थीम - World Heart Day 2025 Theme In Hindi

हर साल इस दिन की एक खास थीम होती है। विश्व हृदय दिवस 2025 की थीम है - “Don't Miss a Beat”। इसका सीधा संदेश है कि दिल की हर धड़कन अहम है। समय पर चेक-अप और स्वस्थ आदतें हमें लंबी उम्र और बेहतर जीवन दे सकती हैं।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article