World Bicycle Day 2024: शारीरिक रूप से एक्टिव रहना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जरूरी नहीं है कि जिम में वजन उठाकर ही आप स्वस्थ रह सकते है। कुछ मीडियम इंटेंसिटी वाले सरल व्यायाम जैसे पैदल चना, स्विमिंग, सीढ़ियां चढ़ना-उतरा आदि करके भी स्वस्थ रहा जा सकता है। साइकिल चलाना भी शरीर के लिए एक बेहतरीन व्यायाम है। यह एक फुल बॉडी वर्कआउट है, जिसमें आपकी शरीर के सभी हिस्सों की मांसपेशियां यूज होती हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इसके स्वास्थ्य लाभों से अनजान हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, साइकिल चलाने जैसी एक्सरसाइज करने से हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल आदि जैसी गंभीर बीमारियों के विकास को रोकने में मदद मिल सकती है। लोगों तक साइकिल चलाने के महत्व को समझाने और इसके स्वास्थ्य लाभों को प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 1 जून को विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) मनाया जाता है।
विश्व साइकिल दिवस का इतिहास - World Bicycle Day History In Hindi
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अप्रैल 2018 में विश्व साइकिल दिवस की घोषणा की। पिछले कुछ दशकों में साइकिल चलाने के लाभों को स्वीकार करते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करना शुरू किया है। यह परिवहन का एक सरल तरीका है, जो न सिर्फ किफायती है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इससे पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। यह स्वच्छ हवा को बढ़ावा देती है। साइकिल के इन बहुमुखी लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महासभा ने हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाने का निर्णय लिया।
विश्व साइकिल दिवस 2024 थीम - World Bicycle Day 2024 Theme In Hindi
साइकिल चलाने के फायदों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल विश्व साइकिल दिवस का विषय अलग-अलग होता है। विश्व साइकिल दिवस 2024 का विषय साइकिलिंग के माध्यम से स्वास्थ्य, समानता और स्थिरता को बढ़ावा देना है। साइकिल को परिवहन का सबसे पुराना साधन माना जाता है। यह एक बहुत ही पुराने और आवश्यक साधनों में से एक हैं। लोगों को साइकिल चलाना काफी पसंद भी होता है। यह काफी आनंददायक होता है और खेल-खेल में सेहत को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। यह स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल है, लोगों को इसके साइकिल चलाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
