Autistic Pride Day: हर साल 18 जून को क्यों मनाया जाता है ऑटिस्टिक प्राइड डे? क्या है इतिहास - जानें इसका महत्व और थीम

Autistic Pride Day 2024: लोगों को ऑटिज्म के प्रति जागरूक करने हर साल 18 जून को ऑटिस्टिक प्राइड डे मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य ऑटिज्म से पीड़ित लोगों को सम्मान देने और उन्हें गौर्भान्वित महसूस कराना है। इसलिए ऑटिज्म से पीड़ित लोगों के लिए बहुत खास माना जाता है।

Autistic Pride Day 2024: ऑटिज्म बच्चों में होने वाली एक गंभीर बीमारी है। यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जो आमतौर पर बच्चों को 3 साल की कम उम्र से पहले होना शुरू होत है। इस रोग से पीड़ित बच्चों से थोड़ा भिन्न होते हैं। ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को सीखने और समझने में बहुत परेशानी होती है, उनकी सीखने की क्षमता सामान्य बच्चों से कम होती है। उनके मस्तिष्क का विकास ठीक से हो नहीं पाता है। इन बच्चों को सीखने में समय जरूर लगता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि ये बच्चे सीख नहीं सकते हैं। ये बच्चे अपने आप में खास होते हैं और इनकी अपनी खासियत होती है। लेकिन आमतौर पर समाज में इन्हें भेदभाव की नजर से देखा जाता है। ऐसे में लोगों को ऑटिज्म के प्रति जागरूक करने हर साल 18 जून को ऑटिस्टिक प्राइड डे मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य ऑटिज्म से पीड़ित लोगों को सम्मान देने और उन्हें गौर्भान्वित महसूस कराना है। इसलिए ऑटिज्म से पीड़ित लोगों के लिए बहुत खास माना जाता है।

Autistic Pride Day 2024

Autistic Pride Day 2024

ऑटिस्टिक प्राइड डे का महत्व - Autistic Pride Day Significance In Hindi

ऑटिस्टिक लोगों के लिए के लिए इस दिन का खास महत्व है। इसके माध्यम से यह बताया जाता है कि ऑटिज्म से पीड़ित बच्चे थोड़े अलग होते हैं। उनका आकांक्षाएं और संभावनाएं सामान्य बच्चों से थोड़ी कम होती है। ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को जीवन जीने के लिए अच्छा माहौल मिल सके, उनमें गर्व की भावना पैदा हो और उन्हें भविष्य में बेहतर अवसर मिल सकते हैं, इस उद्देश्य के साथ यह दिवस मनाया जाता है।

End of Feed