हेल्थ

दिन भर बिना कारण रहती है सिरदर्द की शिकायत? हो सकती है ये गंभीर वजह तुरंत इलाज के लिए देखें ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 14, 2023, 05:14 PM IST

Home remedies to cure headache: बार बार सिरदर्द की समस्या का शिकार होना किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है। इसलिए सिरदर्द को समय रहते ही ठीक करने की कोशिश करें नहीं तो स्थिति बिगड़ते देर नहीं लगेगी। यहां देखें सिरदर्द की शिकायत दूर करने के घरेलू नुस्खे, जिनका नियमित रूप से पालन करने पर तुरंत ही सिरदर्द की दिक्कत से राहत मिल सकती है।

Image

Why I have continuous headache see best home remedies to treat headache quickly

Home remedies to cure headache: क्या आपके भी सिर में पूरा दिन दर्द होता रहता है? नियमित रूप से सोने-जागने-खाने के बाद भी अगर सिर पकड़कर (Chronic Headache) बैठे रहना आपकी मजबूरी बन गया है? तो सावधान होने की जरूरत हो सकती है, क्योंकि मामूली लगने वाला सिरदर्द भी कई स्थितियों में गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है। सिरदर्द की शिकायत (Headache causes) आमतौर पर पोषण वाला खाना न खाने, नियमित नींद न लेने, धूप में घूमने, ज्यादा देर आँखों पर ज़ोर देने आदि जैसी वजहों से हो सकती है।

लेकिन अगर जीवनशैली में जरूरी सुधार करने के बाद भी आपको सिरदर्द कि समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो समस्या ध्यान देने योग्य हो सकती है। बता दें कि लगातार होने वाले सिरदर्द की शिकायत के पीछे ब्लड प्रेशर, ब्रेन ट्यूमर, ब्लड क्लॉटिंग, स्ट्रोक आदि जैसी गंभीर बीमारियां भी मुख्य कारण मानी जा सकती हैं। जिनका समय रहते इलाज न करने पर स्थिति बहुत हद तक बिगड़ने की संभावना रहती है। हालांकि जरूरी नहीं है कि, आपको किसी न किसी गंभीर बीमारी के कारण ही सिरदर्द की शिकायत हो, ऐसे में आप बिना किसी पेनकिलर और एंटीबायोटिक (Headache home remedies) का सेवन किए भी दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

Why I have Continuous Headache, बार बार सिर क्यों दुखता है

बहुत ही आम लगने वाली सिरदर्द की शिकायत का सामना करने के पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। यहां देखें सिरदर्द की दिक्कत के मुख्य कारण -
  • नींद की कमी
  • पोषण का अभाव
  • बैठने या चलने का खराब पॉश्चर
  • निकोटीन का सेवन ॉ
  • शराब पीना
  • तनाव
  • डिहाइड्रेशन
  • गर्दन और कंधो में दर्द
  • आँखों से जुड़ी दिक्कत
सिरदर्द के पीछे के गंभीर कारण
  • ब्लड प्रेशर बहुत ही ज्यादा बढ़ा हुआ हो
  • ब्रेन ट्यूमर
  • ब्रेन एडिमा यानी कि ब्रेन में सूजन होना
  • दिमाग में किसी तरह का इंफेक्शन
  • पीठ या गर्दन की किसी कोशिका में सूज
  • साइनस
  • ब्लड क्लॉटिंग
  • ब्रेन में ब्लीडिंग होना

सिरदर्द ठीक करने के घरेलू नुस्खे

  • पानी पीते रहें
  • नियमित रूप से नींद लें
  • अरोमाथेरेपी या एसेन्शियल ऑयल का इस्तेमाल
  • तुलसी अदरक की चाय
  • गर्म या ठंडे पानी की सेक
  • जीवनशैली में बदलाव
  • पॉश्चर सही करें
  • गर्दन की दिक्कत दूर करें
  • कॉफी पिएं
  • एक्यूप्रेशर
  • गर्म पानी में नींबू का रस
  • सेब खाएं
  • लौन्ग के तेल की मालिश

डॉक्टर को कब दिखाएं

  • कोई शारीरिक गतिविधि करने के तुरंत बाद सिरदर्द होता है।
  • जुबान लड़खड़ाने लगती है, चलने-फिरने में पैर डगमगाते हैं।
  • अगर एकदम से सिरदर्द तेज़ और गंभीर रूप ले लेता है।
  • याद्दाश्त खराब होती है।
  • उलटी, चक्कर और गर्दन में अकड़न
  • कई दिनों तक सिर दुखता रहे।
  • बिना कारण लगातार सिर दुख रहा है।
  • सोते वक्त भी सिर दुखता है।
अवनि बागरोला
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article