Sardi me Ungli kyu Sujti Hai : सर्दियों में सुबह के समय धुंध, ठिठुरन और हाथों में अजीब-सी जकड़न। कई लोगों को इस मौसम में एक परेशान करने वाली समस्या का सामना करना पड़ता है उंगलियों का सूज जाना। इस मौसम में अक्सर अंगूठी टाइट होने लगे, मुट्ठी बांधना मुश्किल हो और हाथ भारी-भारी से महसूस हो, तो समझें कि ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। अक्सर लोग इसे ठंड का मामूली असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आज हम आपको उंगलियों में सूजन के पीछे के अहम कारण बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन्हें विस्तार से...
सर्दी में उंगलियां क्यों सूज जाती हैं?
ब्लड प्रेशर की कमी
हमारा शरीर ठंड में अपने आप को गर्म रखने के लिए पूरी कोशिश करता है। जिसके चलते हमारे शरीर की नसें सिकुड़ जाती है, जिससे शरीर की गर्मी बाहर न निकल सके। इसका असर हमारे हाथ-पैरों की उंगलियों पर भी दिखता है। जब सर्दी में हमारा ब्लड प्रेशर धीमा हो जाता है, तो एक लिक्विड उंगलियों के टिश्यू में जमा होने लगता है, जिससे उंगलियों में सूजन आने लगती है।
यह भी पढ़ें - पीरियड्स में चेहरे पर दाने क्यों निकलते हैं, हार्मोन्स में बदलाव और स्किन हेल्थ का क्या है कनेक्शन
पानी कम पीना
ठंड में प्यास कम लगती है, इसलिए लोग दिनभर में बहुत कम पानी पीते हैं। यही कारण है कि पानी की कमी होने पर शरीर उपलब्ध तरल को रोकने की कोशिश करता है, ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। यह अतिरिक्त तरल हाथों और उंगलियों में सूजन के रूप में दिखाई दे सकता है।
खानपान की गड़बड़ी
सर्दियों में हमारा खान पान काफी बढ़ने लगता है। जिसमें अचार, पापड़, नमकीन और गर्म-गर्म प्रोसेस्ड फूड्स का चलन काफी बढ़ जाता है। इन सभी चीजों में नमक की मात्रा ज्यादा होता है और नमक हमारे शरीर में पानी को स्टोर करता है, जिससे भी उंगलियों में सूजन की समस्या होने लगती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
