सर्दी की रात में जब एक बार बिस्तर पर जाने के बाद सुबह भी आसानी से उठने का मन नहीं करता है, तब आपको यदि पेशाब के लिए बार-बार उठना पड़े तो आपको कैसा लगेगा। जी हां कुछ लोगों को सोते समय बार-बार पेशाब जाने की समस्या होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कुछ हेल्थ प्रॉब्लम के कारण होता है। आज हम आपको बार-बार पेशाब आने के कारण और इसके लिए कुछ घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं। बार-बार पेशाब आने के पीछे यू.टी.आई यानी मूत्र मार्ग का संक्रमण, प्रेगनेंसी, डायबिटीज, किडनी का इंफेक्शन और कुछ दवाओं का रिएक्शन भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय...
बार-बार पेशाब आने का घरेलू उपचार
दही का सेवन
यदि आपको यूटीआई के कारण बार-बार पेशाब जाना पड़ रहा है, तो दही आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। जी हां दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आपकी इस समस्या को ठीक कर सकते हैं। दिन में एक कटोरी दही का सेवन आपको जरूर करना चाहिए।
तुलसी का रस
बार-बार आ रहे पेशाब की समस्या से निजात पाने के लिए जरूरी है कि आप तुलसी का सहारा लें। एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर तुलसी शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालती है। इसके लिए आप 8-10 तुलसी के पत्तों का रस निकालकर 2 चम्मच शहद के साथ पीएं।
कैफीन का सेवन करें कम
यदि आप दिन में 2-3 कप से ज्यादा चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, तो आपको इसे कम कर देना चाहिए। इसमें मौजूद कैफीन आपके बार-बार पेशाब आने की समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए आप अपने कैफीन इंटेक को नियंत्रित करें।
वजन रखें कंट्रोल
बढ़ा हुआ वजन भी आपकी बार-बार पेशाब आने की समस्या का कारण बन सकता है। इसलिए आपको अपने वजन को नियंत्रण में रखना चाहिए। यदि आप ओवरवेट हैं, तो आपको तुरंत एक्सरसाइज शुरू कर देनी चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
