Obesity in India: उत्तराखंड से अपने भाषण में बोलते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में बढ़ते मोटापे के मामलों पर अपनी चिंता जताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस चीज को सुधारने के लिए लाइफस्टाइल में बेसिक बदलाव बहुत जरूरी हैं और हमें अपनी जड़ों की ओर लौटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी फिटनेस का महत्व समझते हैं। इसलिए मैं आज एक ऐसी चुनौती की बात भी करना चाहता हूं, जो बहुत जरूरी है। आंकड़े कहते हैं कि हमारे देश में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। देश का हर एज ग्रुप, और खासतौर पर य़ुवा भी इससे बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। और ये चिंता की बात इसलिए भी है, क्योंकि मोटापे की वजह से डायबिटीज, हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ रहा है। मुझे संतोष है कि आज देश Fit India Movement के माध्यम से फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जागरूक हो रहा है। ये नेशनल गेम्स भी, हमें ये सिखाते हैं कि शारीरिक व्यायाम, अनुशासन और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल कितने जरूरी हैं।
PM मोदी ने कहा आज मैं देशवासियों से कहूंगा कि वे दो चीजों पर जरूर फोकस करें। ये दो चीजें, Exercise और Diet से जुड़ी हैं। हर दिन, थोड़ा सा समय निकालकर एक्सरसाइज जरूर करिए। टहलने से लेकर वर्क-आउट करने तक, जो भी संभव हो अवश्य कीजिए। दूसरा ये कि अपनी Diet पर फोकस कीजिए। Balanced intake पर आपका फोकस हो और खाना न्यूट्रिशियस हो, पौष्टिक हो।
यहां देखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये वीडियो -
अनहेल्दी फैट पर कंट्रोल
PM मोदी ने कहा एक और चीज हो सकती है। अपने खाने में अनहेल्दी फैट, तेल को थोड़ा कम करें। अब जैसे हमारे सामान्य घरों में, महीने की शुरुआत में राशन आता है। अब तक अगर आप हर महीने दो लीटर खाने का तेल घर लाते थे, तो इसमें कम से कम 10 प्रतिशत की कटौती करिए। हम हर दिन जितना तेल यूज करते हैं, उसको 10 परसेंट कम करें। मोटापे से बचने के लिए ऐसे कुछ रास्ते हमें खोजने पड़ेंगे। ऐसे छोटे-छोटे कदम उठाने से आपकी हेल्थ में बहुत बड़ा चेंज आ सकता है। और यही तो हमारे बड़े-बुजुर्ग करते थे। वो ताजी चीजें, नैचुरल चीजें, बैलेंस्ड खाना खाते थे। एक स्वस्थ तन ही, स्वस्थ मन और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। मैं राज्य सरकारों, स्कूलों, ऑफिसों और कम्यूनिटी लीडर्स से भी कहूंगा कि वो इसे लेकर जागरूकता फैलाएं। आप सभी को तो बहुत सारा प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस है। मैं चाहता हूं कि आप सही पोषण और न्यूट्रिशन की जानकारी निरंतर लोगों तक पहुंचाएं। आइए, हम सब मिलकर एक फिट इंडिया बनाएं।
