क्यों बढ़ रहे सिजेरियन डिलीवरी के मामले? डॉक्टर ने बताई असली वजह साथ ही जानें बचाव के उपाय

Cesarean delivery in India : देश ही नहीं दुनिया भर में सिजेरियन डिलीवरी के मामलों की संख्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। यदि आप नॉर्मल डिलीवरी (सामान्य प्रसव) के द्वारा बच्चा पैदा करने की प्लानिंग कर रही हैं, तो आपको डॉक्टर की बातों को खास ध्यान में रखना चाहिए।

Cesarean delivery in India : आज के समय में भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सिजेरियन डिलीवरी (Cesarean Delivery) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कुछ दशक पहले जहां 10 में से सिर्फ 1 या 2 महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी की जरूरत प्रसव के दौरान होती थी, वहीं अब हर 3 में से 1 महिला प्रसव (delivery) के दौरान सिजेरियन प्रोसेस का सामना कर रही है। अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? तेजी से बढ़ रहे सिजेरियन मामलों के सवाल का जवाब देते हुए गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. शैफाली ने इसके पीछे कई कारण बताए हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे के प्रमुख कारण और बचाव के उपाय...

Cesarean Delivery

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉ. शैफाली की मानें तो पहले महिलाएं घर में रहते हुए भी काफी फिजिकल एक्टिविटी करती थीं। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान उनकी वजन बढ़ने की संभावना काफी कम हो जाती थी। महिलाएं पहले घर के रोजमर्रा के काम, सीढ़ियां चढ़ना जैसी एक्टिविटी शामिल थीं। इसके अलावा आज महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान काफी अनहेल्दी ईटिंग करते हैं, जिसमें वह जंक फूड, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों का सेवन करती हैं। ये सभी चीजें उनके वजन को बढ़ाने का काम करती है।

End of Feed