हेल्थ

World Arthritis Day - सर्दियों आते ही क्यों बढ़ने लगता है अर्थराइटिस का दर्द? जानें अर्थराइटिस के कारण और बचाव के उपाय

World Arthritis Day 2025 : जैसे-जैसे सर्दियां नजदीक आती हैं वैसे-वैसे आपकी सेहत के लिए कई तरह की मुसीबत खड़ी हो जाती है। सामान्य खांसी-जुकाम से लेकर अर्थराइटिस के दर्द तक की समस्या सर्दियों में बढ़ने लगती है। आइए जानते हैं सर्दियों में यह समस्या क्यों बढ़ती है और क्या हैं इससे बचाव के उपाय...

Image

World Arthritis Day

World Arthritis Day 2025 : सर्दियों का मौसम आते ही न केवल सर्दी-जुकाम के मामले बढ़ते हैं, बल्कि कई और भी हेल्थ प्रॉब्लम के मरीजों की संख्या में भी उछाल देखने को मिलता है। जिसमें एक अर्थराइटिस भी मुख्य है। अर्थराइटिस के मरीजों में जोड़ों का दर्द, सूजन और जोड़ों में जकड़न की समस्या सर्दियां शुरू होते ही बढ़ने लगती है। ठंडी हवा और कम तापमान मिलकर शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों पर असर डालती है। जिससे दर्द की समस्या बढ़ने लगती है। आइए जानते हैं सर्दियों में अर्थराइटिस का दर्द बढ़ने के कारण और इससे बचाव के उपाय...

सर्दियों में अर्थराइटिस का दर्द बढ़ने के कारण - Causes of Arthritis Pain in Hindi

लो ब्लड सर्कुलेशन

सर्दियों में शरीर खुद को गर्म रखने के लिए रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ देता है। जिससे जॉइंट्स में खून का प्रवाह कम होने लगता है। इससे जोड़ों का दर्द बढ़ने लगता है।

मांसपेशियों की जकड़न

ठंड के मौसम में शरीर की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं। जिससे जोड़ों में अकड़न और दर्द महसूस होने लगता है। यह समस्या आपको अक्सर सुबह के समय ज्यादा महसूस होती है।

शारीरिक गतिविधि की कमी

ठंड के दिनों में लोग अक्सर आलस्य के कारण बाहर निकलना और व्यायाम आदि करना कम कर देते हैं। जिससे जोड़ों का लचीलापन कम होता है और दर्द की समस्या बढ़ने लगती है।

अर्थराइटिस से बचाव के घरेलू उपाय - Home Remedies for Arthritis Pain

  • अर्थराइटिस के कारण होने वाले दर्द से प्रभावित स्थान पर आपको गर्म पानी से सिकाई करनी चाहिए, जिससे वहां ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सके और दर्द से आराम मिले।
  • योग, वॉकिंग, स्ट्रेचिंग और हल्की एक्सरसाइज रोजाना करने से जोड़ों और मांसपेशियों का लचीलापन बना रहता है। जिससे दर्द में आराम मिलता है।
  • अर्थराइटिस के दर्द से पीड़ित व्यक्ति को अपने आहार में हल्दी, अदरक, और ओमेगा-3 युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। ये आपको दर्द से राहत दिलाने में कारगर होते हैं।
  • सर्दियों में बढ़ने वाले अर्थराइटिस के दर्द से बचाव के लिए आपको गर्म कपड़े पहनने चाहिए। जिससे ठंडी हवा सीधे तौर पर शरीर को प्रभावित न कर सके।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article