दिल्ली-NCR में क्यों जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं बच्चे, डॉक्टर्स ने बताया क्यों सालभर रहती है नाक-गले और सांस की बीमारी

Why Are Kids Falling Sick So Often: आज के समय में यह काफी देखने को मिलता है कि बच्चे आए दिन बीमार पड़ते रहते हैं। उन्हें आए दिन सर्दी-खांसी और वायरल समस्याएं परेशान करती हैं, ऐसा खासतौर पर दिल्ली एनसीआर वाले बच्चों के साथ अधिक देखने को मिलता है। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? आज के लेख में हम चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स से जानेंगे इसके कारण....

Why Are Kids Falling Sick So Often: आजकल नोएडा और एनसीआर के कई माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता है कि उनके बच्चे बार-बार बीमार क्यों पड़ रहे हैं। कभी जुकाम-खांसी, कभी बुखार या फिर बार-बार होने वाले वायरल इंफेक्शन बच्चों की सेहत और पढ़ाई, दोनों को प्रभावित कर रहे हैं। बच्चों में थकान, भूख न लगना और कमजोर इम्युनिटी भी एक आम समस्या बन चुकी है। नोएडा के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. निखिल मेहरोत्रा (MBBS, MD - Pediatrics & Neonatology) और पंजाबी बाग, दिल्ली के बाल रोग और अस्थमा विशेषज्ञ सीनियर कंसल्टेंट डॉ. हितेश कुमार का कहना है 'बदलता मौसम, बढ़ता प्रदूषण, प्रोसेस्ड फूड और जीवनशैली में बदलाव बच्चों को ज्यादा संवेदनशील बना रहे हैं।' ऐसे में माता-पिता के लिए यह समझना जरूरी है कि आखिर कौन-कौन सी वजहें बच्चों की सेहत बिगाड़ रही हैं और किन आसान उपायों से उन्हें बार-बार बीमार होने से बचाया जा सकता है।

Why Are Kids Falling Sick So Often

Why Are Kids Falling Sick So Often

बार-बार बीमार क्यों पड़ जाते हैं दिल्ली-एनसीआर वाले बच्चे

डॉक्टर्स का कहना है कि देश और दिल्ली एनसीआर में बच्चों की सेहत खराब होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। बच्चों को बीमार बनाने वाले कुछ आम कारणों में शामिल हैं,

End of Feed