Holi 2023: ये लोग होली पर गलती से भी न पीएं ठंडाई, बिगड़ सकती है तबीयत

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 7, 2023, 10:08 PM IST

होली की धूम ठंडाई पीए बिना अधूरी ही लगती है, हालांकि स्वाद के चक्कर में त्योहारों पर सेहत के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है। इसलिए समझना जरूरी है कि, ठंडाई पीना हमेशा और हर व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं माना जा सकता है। देखें किन लोगों को होली पर ठंडाई से खास परहेज करने की जरूरत है।

Holi 2023: नई खुशी, उल्लास और रंग बिरंगे पलो से भरा होली का त्योहार अपने साथ चारों ओर रौनक भर देता है। होली की धूम में स्वादिष्ट पकवान और ठंडाई मिल जाए, तो त्योहार का मजा दुगना हो जाता है। गुलाब ठंडाई, आम की ठंडाई, बादाम ठंडाई और भांग ठंडाई के बिना होली बहुत फीकी फीकी ही लगती है। होली पर आप स्पेशल मसालों और नट्स वाली लजीज ठंडाई भी बना सकते हैं।

Bhang Thandai

Bhang Thandai

हालांकि स्वाद के मोह में त्योहार पर सेहत के साथ खिलवाड़ करना कई बार बहुत भारी पड़ सकता है। होली पर भांग पीने से तबीयत बिगड़ने का खतरा रहता है। दरअसल भांग वाली ठंडाई में बादाम, सौंफ पाउडर, केसर, दूध और शक्कर के अलावा कुछ THC और अन्य नशीले तत्व भी होते हैं जो दिमाग पर सीधा असर करते हैं।

End of Feed