Holi 2023: नई खुशी, उल्लास और रंग बिरंगे पलो से भरा होली का त्योहार अपने साथ चारों ओर रौनक भर देता है। होली की धूम में स्वादिष्ट पकवान और ठंडाई मिल जाए, तो त्योहार का मजा दुगना हो जाता है। गुलाब ठंडाई, आम की ठंडाई, बादाम ठंडाई और भांग ठंडाई के बिना होली बहुत फीकी फीकी ही लगती है। होली पर आप स्पेशल मसालों और नट्स वाली लजीज ठंडाई भी बना सकते हैं।
हालांकि स्वाद के मोह में त्योहार पर सेहत के साथ खिलवाड़ करना कई बार बहुत भारी पड़ सकता है। होली पर भांग पीने से तबीयत बिगड़ने का खतरा रहता है। दरअसल भांग वाली ठंडाई में बादाम, सौंफ पाउडर, केसर, दूध और शक्कर के अलावा कुछ THC और अन्य नशीले तत्व भी होते हैं जो दिमाग पर सीधा असर करते हैं।
ठंडाई पीना कितना हेल्दी है?
वैसे तो आप ठंड़ाई को साल भर में कभी भी पी सकते हैं, लेकिन गर्मियों के महीनों में ठंडाई पीने का अलग ही आनंद है। इससे शरीर को ठंडक के साथ साथ एनर्जी भी मिल जाती है। होली के साथ गर्मियों का भी आगाज हो जाता है, इसलिए होली के त्योहार पर भांग वाली ठंडाई पीने का अलग ही नशा है।
बिना भांग वाली ठंडाई में प्रोटीन और फाइबर दोनों ही अच्छी मात्रा में होता है, जो सेहत के लिए बढ़िया माना जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स को शांत करने की क्षमता होती है, जिससे कब्ज की दिक्कत ठीक होती है। भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्निशियम और फाइबर मौजूद होने के कारण ठंडाई हड्डी, इम्यूनिटी और किडनी के लिए भी अच्छी होती है। हालांकि इसी गुणों से भरपूर ठंड़ाई में जब भांग मिल जाती है, तो इसके पौष्टिक तत्व में कमी आ सकती है।
ये लोग बिल्कुल न पीएं?
एक तरफ जहां ठंडाई पीना शरीर के लिए अच्छा हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों के लिए ये ठंडाई पीना बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए ठंडाई पीने से पहले अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।
डायबिटीज के मरीज
शुगर के मरीजों के लिए ठंडाई बहुत खराब साबित हो सकती है। अब क्योंकि ठंड़ाई में भरपूर मात्रा में शक्कर डाली जाती है। जो ब्लड शुगर लेवल तुरंत बढ़ाने का काम कर सकता है। इसलिए जब डायबिटीज वाले मरीज जब ठंडाई पी लेते हैं, तो उनकी शुगर कंट्रोल से बाहर जा सकती है।
दिल की बीमारी
अत्यधिक मात्रा में शक्कर का सेवन करने से डायबिटीज के साथ साथ दिल के मरीजों को भी भारी नुकसान हो सकता है। ठंडाई में इस्तेमाल होने वाले फुल फैट दूध से ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
वेट लॉस में दिक्कत
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो ऐसे में ठंड़ाई आपकी वेट लॉस जर्नी में बाधा डाल सकती है। इसमें शुगर के साथ साथ कैलोरी भी भरपूर मात्रा में मौजूद होती है, जिससे वेट लॉस में दिक्कत हो सकती है।
भांग से होता है नुकसान?
फुल, पत्ती, गांजे से मिलकर तैयार होने वाले एक पाउडर को भांग कहा जाता है। जिसका सेवन करने से आपके दिमाग पर सीधा असर होता है। और नशे में आपको एग्जाइटी, शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस, पैनिक अटैक, डिप्रेशन से लेकर कई तरह की अजीबो गरीब चीजों का अनुभव हो सकता है।
