हेल्थ

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी, डॉक्टर की सलाह के बिना भूलकर भी न करें सेवन

Who Shouldn't Drink Coconut Water In Hindi: वैसे तो नारियल पानी सभी के लिए स्वस्थ माना जाता है, लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन बहुत सावधानीपूर्वक या डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। नारियल पानी का सेवन किन-किन लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है, इस लेख में जानें।

Image

Who Shouldn't Drink Coconut Water

Photo : Shutterstock.com

Who Shouldn't Drink Coconut Water In Hindi: नारियल पानी को प्रकृति के दिए सबसे शुद्ध, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक ड्रिंक माना जाता है। बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत एक गिलास नारियल पानी पीकर करते हैं और दिन भर में भी 1-2 गिलास नारियल पानी पी लेते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखता है। जिससे आप दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने, हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। यह मांसपेशियों की ऐंठन, थकान और शारीरिक कमजोरी को भी दूर करता है। इसके अलावा भी नियमित नारियल पानी पीने के कई फायदे हैं। वैसे तो नारियल पानी सभी के लिए स्वस्थ माना जाता है, लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन बहुत सावधानीपूर्वक या डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। नारियल पानी का सेवन किन-किन लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

नारियल पानी किसे नहीं पीना चाहिए- Who Should Not Drink Coconut Water In Hindi

सिस्टिक फाइब्रोसिस वाले लोग

जिन लोगों को सिस्टिक फाइब्रोसिस की समस्या होती है, उनमें सोडियम का स्तर बढ़ाने के लिए तरल पदार्थ या गोलियों लेने का आवश्यकता होती है, लेकिन नारियल पानी का सेवन करने से शरीर में नमक का स्तर कम हो सकता है।

हाई पोटेशियम वाले लोग

जिन लोगों के शरीर में पहले से पोटेशियम का स्तर बढ़ा हुआ है, उनके लिए नारियल पानी काफी नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि इनमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है और इसका सेवन करने से पोटेशियम की अधिकता हो सकती है।

महिलाएं

जो महिलाएं गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं, उन्हें नारियल पानी का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। इस तरह की महिलाओं में नारियल पानी के सेवन को लेकर विश्वसनीय जानकारी की कमी है।

जिन लोगों की सर्जरी हुई है

जिन लोगों की सर्जरी हो रही है या हाल ही में हुई है, अगर वे लोग नारियल पानी का सेवन करते हैं, तो इससे उनके ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल रखने में हस्तक्षेप हो सकता है। यह सलाह दी जाती है कि सर्जरी से 2 सप्ताह पहले से इसका सेवन पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।

किडनी से जुड़ी समस्या वाले लोग

जब किडनी अपना काम पहले ही ठीक से नहीं कर पा रही है, ऐसी स्थिति में नारियल पानी उनकी समस्याएं बढ़ा सकता है। क्योंकि पोटेशियम मूत्राशय उत्सर्जित होता है, लेकिन किडनी फंक्शन खराब होने पर यह प्रक्रिया नहीं हो पाती है। किडनी इसे फिल्टर भी नहीं कर पाती है, इससे इसकी अधिकता हो सकती है। इसलिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article