हेल्थ

हार्ट अटैक का खतरा बन सकती है रसोई में रखी ये सफेद चीज, WHO ने जारी की खाने के लिए गाइडलाइन

हमारे खाने में रोजाना कई अलग-अलग तरह की चीज होती हैं। जिससे हमारे शरीर को पोषण और काम करने के लिए ऊर्जा मिल सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके खाने में एक ऐसी सफेद चीज भी है, जो आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

salt cause of heart attack

हेल्दी रहने के लिए हमें पोषण से भरपूर डाइट लेनी चाहिए ऐसा आपने जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके खाने के स्वाद बढ़ाने वाले नमक का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित होता है। जी हां भले नमक के बिना आपका खाना स्वादहीन हो लेकिन इससे आपकी सेहत को कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने कुछ खास गाइडलाइन तैयार की हैं। जिन्हें फॉलो कर आप अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

सफेद नमक है खतरनाक

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मानें तो हमारे खाने में शामिल सफेद नमक हमारी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित होता है। क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है, जो हमारे शरीर के बैलेंस को खराब कर देता है। शरीर में पानी की कमी होने से पोषक तत्वों का अवशोषण नहीं हो पाता है। यही कारण है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सफेद नमक को कम से कम खाने की सलाह दी है।

कितना नमक खाना है सेफ?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट की मानें तो हर साल दुनिया भर में लगभग 19 लाख लोगों की जान केवल ज्यादा सोडियम के कारण होने वाली समस्याओं से चली जाती है। ऐसे में आपको रोजाना अपनी डाइट में 2 ग्राम से ज्यादा सोडियम का इंटेक नहीं करना चाहिए। इसलिए आप रोजाना लगभग 5 ग्राम तक नमक नहीं शामिल करना चाहिए।

सोडियम वाले नमक के साइड इफेक्ट

  1. हाई ब्लड प्रेशर
  2. हार्ट अटैक
  3. स्ट्रोक
  4. किडनी की समस्या
  5. ऑस्टियोपोरोसिस
  6. त्वचा रोग
  7. बाल झड़ना

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article