हेल्थ

Vitamin Deficiency in Women: हर चार में से दो महिलाओं को होती है इस विटामिन की कमी, लक्षण जान ऐसे करवाएं इलाज

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 8, 2024, 07:58 AM IST

Vitamin Deficiency in Women (महिलाओं में विटामिन की कमी): औरतों में डिप्रेशन, शरीर सुन्न पड़ना, खून की कमी होना या अत्यधिक थकान आदि किसी विटामिन की कमी के लक्षण हो सकते हैं। यहां देखें महिलाओं में कौनसे विटामिन की कमी सबसे ज्यादा आम होती है। विटामिन की कमी के लक्षण, इलाज क्या हैं।

Image

Which vitamin deficiency is most common in women

Vitamin Deficiency in Women (महिलाओं में विटामिन की कमी): खानपान की बिगड़ती आदतें, लाइफस्टाइल की गड़बड़ी, तनाव और फिजिकल एक्टिविटी की कमी आदि के कारण इन दिनों लगभग हर चार में से दो महिलाओं को किसी न किसी तरह के विटामिन की कमी की शिकायत है। ऐसे में स्वस्थ्य शरीर के लिए हेल्दी डाइट लेना और नियमित रूप से प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन की पूर्ति करना बहुत आवश्यक होता है। बता दें कि महिलाओं में दो तरह के तत्वों की कमी सबसे ज्यादा पाई जाती है, जो है आयरन की कमी और दूसरी विटामिन बी12 की कमी। इन दोनों ही डिफिशिएंसी के कारण शरीर पर बहुत बुरा असर पड़ता है, और सही समय पर इलाज न करने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। यहां देखें विटामिन बी12 की कमी के लक्षण क्या हैं और आयरन की कमी कैसे दूर कर सकते हैं।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण, Vitamin B12 Deficiency Symptoms

विटामिन बी 12 का सामान्य लेवल 300pg/mL से ऊपर होना नॉर्मल माना जाता है। लेकिन जब ये लेवल 200pg/mL से कम होता है, तब खतरे की घंटी हो सकती है। विटामिन की कमी से आमतौर पर डिप्रेशन, एंग्जाइटी, शरीर सुन्न पड़ने की शिकायत हो सकती है। विटामिन बी 12 की कमी होने पर आपको थकान, कमजोरी, सोचने समझने में दिक्कत, डिप्रेशन, चिड़चिड़ापन, हाथ पैर में झनझनाहट होना, हाथ पैर सुन्न पड़ जाना तो मुंह की दिक्कत जैसे छाले, जीभ पर सूजन या घाव, एनीमिया और पीली त्वचा जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

विटामिन बी 12 की कमी से क्या होता है?

विटामिन बी 12 की कमी से आपको ये निम्न बीमारियों का खतरा हो सकता है। हालांकि ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि, आपको इनमें से कोई बीमारी हो, क्योंकि ऐसा बहुत गंभीर मामलों में ही होता है। लेकिन आपको भी सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।

1. एनीमिया

2. डिप्रेशन

3. हार्ट फेल

4. डायबिटीज

5. गठिया

6. कैंसर

7. सिर दर्द

8. थकान

9. त्वचा का पीला पड़ जाना

10. भूलने की बीमारी

आप विटामिन की कमी को अपनी डाइट में चिकन, फिश, लो फैट दूध, दही, चीज, अंडे, केला, संतरा, ब्लूबैरीज, पालक, चुकंदर, मशरूम, आलू आदि शामिल करके विटामिन बी 12 की कमी को दूर कर सकते हैं।

आयरन की कमी के लक्षण, Iron Deficiency Symptoms

विटामिन बी12 की कमी के साथ साथ महिलाओं में आयरन की कमी भी आमतौर पर देखी जाती है। आयरन की कमी होने पर थकान, त्वचा पीली पड़ना, टूटे हुए नाखून, अत्यधिक ठंड लगना, सांस लेने में दिक्कत आदि की शिकायत हो सकती है। बता दें कि शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की आवश्यकता होती है और उसकी कमी होने अनेमिया की शिकायत हो सकती है। आयरन की कमी होने पर आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर स्थिति को सुधार सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article