गुनगुना पानी ज्यादा फायदेमंद होता है या ठंडा पानी? आयुर्वेद में किसे माना जाता है बेस्ट? जानें गर्मी में किसे पीना है ज्यादा फायदेमंद

Which Is Best For Summer Hot Water Or Cold Water: गर्मी के मौसम में मौसम में आमतौर पर ठंडे पानी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह मानते हैं, लेकिन क्या वाकई ऐसा है? लोग गुनगुना पानी पीने का सुझाव अधिक देते हैं। गर्मी के मौसम में दोनों में से क्या ज्यादा लाभकारी है, यहां जानें..

Which Is Best For Summer Hot Water Or Cold Water: गर्मी के मौसम में मौसम में लोग ठंडे पानी का सेवन करते हैं। लेकिन आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि ठंडा पानी सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। वहीं, इसके विपरीत गुनगुने पानी का सेवन बहुत लाभकारी बताया जाता है। लेकिन धधकती गर्मी में लोगों के लिए सादा पानी पीना तक मुश्किल होता है, ऐसे में गुनगुने पानी का सेवन करना तो और भी कठिन है। वहीं, आयुर्वेद में भी गुनगुने पानी का सेवन सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या आयुर्वेद में ठंडा पानी पीने की मनाही है? क्या आयुर्वेद में पूरी तरह से ठंडे पानी को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है? तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। आयुर्वेद ठंडे पानी के सेवन के खिलाफ नहीं है। बल्कि कई स्थितियों में ठंडे पानी का सेवन ज्यादा लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद में ठंडा और गुनगुना दोनों ही तरह का पानी पीने के अपने अलग फायदे हैं। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र ने सोशल मीडिया पर गर्मी में ठंडे और गर्म पानी के सेवन को लेकर जरूरी जानकारी शेयर की है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Which Is Best For Summer Hot Water Or Cold Water

Which Is Best For Summer Hot Water Or Cold Water

गर्मी में पानी को सेवन को लेकर क्या कहता है आयुर्वेद

डॉ. वरालक्ष्मी के अनुसार, आयुर्वेद ठंडे पानी के खिलाफ नहीं है। ऐसे कई उदाहरण हैं जहां ठंडे पानी को ज्यादा हेल्दी और महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि, गर्म या गुनगुने पानी को आधुनिक और वर्तमान स्वास्थ्य समस्याओं के लिहाज से अधिक उपयुक्त माना जाता है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि हमेशा गर्म पानी पीना ही अच्छा होता है। आयुर्वेद के अनुसार पीने से पहले सारा पानी उबाल लेना चाहिए, क्योंकि कच्चा पानी पचने में अधिक समय लेता है। उसके बाद भले ही आप उबले हुए पानी को ठंडा करके पी सकते हैं। लेकिन इस पानी को 1 दिन से अधिक स्टोर करके नहीं रखना चाहिए। गर्मी में गुनगुने और ठंडे दोनों ही तरह के पानी का सेवन किया जा सकता है और दोनों के ही अपने अलग फायदे हैं। आप अपने अनुसार इसका चयन कर सकते हैं।

End of Feed