Which Is Best For Summer Hot Water Or Cold Water: गर्मी के मौसम में मौसम में लोग ठंडे पानी का सेवन करते हैं। लेकिन आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि ठंडा पानी सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। वहीं, इसके विपरीत गुनगुने पानी का सेवन बहुत लाभकारी बताया जाता है। लेकिन धधकती गर्मी में लोगों के लिए सादा पानी पीना तक मुश्किल होता है, ऐसे में गुनगुने पानी का सेवन करना तो और भी कठिन है। वहीं, आयुर्वेद में भी गुनगुने पानी का सेवन सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या आयुर्वेद में ठंडा पानी पीने की मनाही है? क्या आयुर्वेद में पूरी तरह से ठंडे पानी को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है? तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। आयुर्वेद ठंडे पानी के सेवन के खिलाफ नहीं है। बल्कि कई स्थितियों में ठंडे पानी का सेवन ज्यादा लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद में ठंडा और गुनगुना दोनों ही तरह का पानी पीने के अपने अलग फायदे हैं। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र ने सोशल मीडिया पर गर्मी में ठंडे और गर्म पानी के सेवन को लेकर जरूरी जानकारी शेयर की है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
गर्मी में पानी को सेवन को लेकर क्या कहता है आयुर्वेद
डॉ. वरालक्ष्मी के अनुसार, आयुर्वेद ठंडे पानी के खिलाफ नहीं है। ऐसे कई उदाहरण हैं जहां ठंडे पानी को ज्यादा हेल्दी और महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि, गर्म या गुनगुने पानी को आधुनिक और वर्तमान स्वास्थ्य समस्याओं के लिहाज से अधिक उपयुक्त माना जाता है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि हमेशा गर्म पानी पीना ही अच्छा होता है। आयुर्वेद के अनुसार पीने से पहले सारा पानी उबाल लेना चाहिए, क्योंकि कच्चा पानी पचने में अधिक समय लेता है। उसके बाद भले ही आप उबले हुए पानी को ठंडा करके पी सकते हैं। लेकिन इस पानी को 1 दिन से अधिक स्टोर करके नहीं रखना चाहिए। गर्मी में गुनगुने और ठंडे दोनों ही तरह के पानी का सेवन किया जा सकता है और दोनों के ही अपने अलग फायदे हैं। आप अपने अनुसार इसका चयन कर सकते हैं।
गर्म पानी पीने के फायदे - Warm Water Benefits In HIndi
डाइजेशन में सुधार करता है और पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करता है।
यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और इससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए लाभकारी है।
गुनगुने पानी का सेवन वजन को कंट्रोल रखने, डायबिटीज और कफ असंतुलन से जुड़ी स्थितियों में लाभकारी है।
इसका सेवन सर्दी खांसी और बुखार के दौरान आपके शरीर को स्वस्थ रखता है।
ठंडा पानी पीने के फायदे - Cold Water Benefits In Hindi
- यह थकान दूर करने में मदद करता है।
- जिन लोगों को गर्मी अधिक लगती है या पित्त प्रकृति वाले लोगों के लिए ठंडा पानी लाभकारी है।
- शराब के नशे में ठंडा पानी पीना चाहिए।
- प्यास बुझाने में ठंडा पानी कारगर है।
- गर्मी की वजह से होने वाली थकान और आलस्य को दूर करता है।
- सही तरीके से प्रयोग किये जाने पर यह पित्त और रक्त विकारों के लिए अच्छा है।
- तेज गर्मी के दौरान आपके शरीर को ठंडा रखने के लिए अच्छा है।
नुकसानदेह भी हो सकता है ठंडा और गर्म दोनों ही तरह का पानी
ज्यादा गर्म पानी पीने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। यह शरीर में ड्राईनेस का कारण बन सकता है। साथ ही, लंबे समय तक इसका सेवन पित्त प्रकृति वाले लोगों की परेशानियां बढ़ा सकता है।
ठंडा पानी की बात करें तो यह सभी मौसमों के लिए अच्छा नहीं है। यह हमारे शरीर की अग्नि को मंद करता है और कफ या वात प्रकृति के लोगों के लिए उपयुक्त नहीं है।
