हेल्थ

किस ब्लड ग्रुप के लोग बरसात में मच्छरों की चपेट में सबसे ज्यादा आते हैं, जल्दी हो जाते हैं डेंगू-मलेरिया के शिकार

Mosquito Bite And Blood Group In Rainy Season In Hindi: बारिश के मौसम में मच्छरों का हमला तेज हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक खास ब्लड ग्रुप वाले लोगों को मच्छर सबसे ज्यादा काटते हैं? आज जानिए कौन से लोग होते हैं डेंगू-मलेरिया के आसान शिकार।

Image

Mosquito Bite And Blood Group In Rainy Season In Hindi

Mosquito Bite And Blood Group In Rainy Season In Hindi: बरसात आते ही मच्छरों की फौज हर तरफ दिखाई देने लगती है। जैसे ही मौसम थोड़ा ठंडा और नम होता है, वैसे ही मच्छर एक्टिव हो जाते हैं और डेंगू-मलेरिया जैसे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मच्छर सभी लोगों को एक जैसा नहीं काटते? जी हां, रिसर्च में ये सामने आया है कि एक खास ब्लड ग्रुप के लोग मच्छरों के फेवरेट होते हैं। चलिए जानते हैं कि कौन सा ब्लड ग्रुप मच्छरों को सबसे ज्यादा लुभाता है।

इस ब्लड ग्रुप वालों पर सबसे ज्यादा अटैक

एक स्टडी में ये पाया गया है कि मच्छर O ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा काटते हैं। ये लोग मच्छरों के लिए जैसे मैगनेट का काम करते हैं। यानी अगर आपका ब्लड ग्रुप O है, तो आपको बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

शरीर से निकलने वाला केमिकल भी है वजह

हमारे शरीर से कुछ ऐसे कैमिकल्स निकलते हैं, जिनकी गंध मच्छरों को आकर्षित करती है। खासतौर पर O ग्रुप वाले लोगों की त्वचा से जो रसायन निकलते हैं, वो मच्छरों को ज्यादा पसंद आते हैं। यही वजह है कि वो इन्हें जल्दी टारगेट कर लेते हैं।

पसीना और शरीर की गंध का असर

पसीने की बदबू भी मच्छरों को अपनी तरफ खींचती है। कुछ लोगों के शरीर की गंध, खासकर उनके ब्लड ग्रुप के अनुसार, मच्छरों को ज्यादा आकर्षित करती है। इसका मतलब है कि ब्लड ग्रुप और शरीर की गंध, दोनों मिलकर मच्छरों को पास बुला लेते हैं।

सांस से निकलने वाली CO2 भी एक कारण

हम जब सांस छोड़ते हैं, तो उसमें से कार्बन डाइऑक्साइड निकलती है। मच्छर इसी गैस को सूंघकर हमें ढूंढते हैं। जिनकी सांसें ज्यादा तेज होती हैं या जो ज्यादा CO2 छोड़ते हैं, उन्हें मच्छर जल्दी पकड़ लेते हैं। और अगर ऐसे व्यक्ति का ब्लड ग्रुप O है, तो खतरा और भी बढ़ जाता है।

रिसर्च ने किया खुलासा

जापान में हुई एक स्टडी में 64% मच्छरों ने O ग्रुप वालों को ही काटा, जबकि A ग्रुप वालों को सिर्फ 19% बार। इससे साफ है कि O ग्रुप वालों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, खासकर बरसात के दिनों में।

डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए सतर्क रहें

अगर आपका ब्लड ग्रुप O है, तो आपको मच्छरों से बचने के लिए एक्स्ट्रा सावधानी बरतनी चाहिए। मच्छरदानी, क्रीम और साफ-सफाई जैसे उपाय जरूर अपनाएं ताकि बरसात में डेंगू और मलेरिया से दूर रह सकें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article