World Health Day 2024 Date, History, Theme: आज के समय में खराब जीवनशैली और लाइफस्टाइल के कारण लोगों को गंभीर बीमारियां अपनी चपेट में ले रही हैं। हर साल लाखों लोग किसी न किसी बीमारी के कारण अपनी जान गंवाते हैं। हालांकि, इनके लिए सिर्फ व्यक्ति खानपान ही नहीं, बल्कि प्रदूषण और खराब जलवायु जैसे मुद्दे भी हैं, जिनकी वजह से व्यक्ति के लिए स्वस्थ रह पाना एक चुनौती बन चुका है। आपको बता दें कि ये चुनौतियां आज से नहीं, हमेशा से चली आ रही हैं। इसलिए वर्ष 1948 में विश्व स्वास्थ्य दिवस की नींव रखी गई थी, जिसका उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य को बढावा देने और उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने को लेकर जागरूकता फैलाना था। तब से आजतक हर साल लोगों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस या वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day) मनाया जाता है। इसकी मदद से लोगों इस बात का एहसास कराया जाता है कि सेहतमंद रहना खुशहाल जीवन के लिए कितना जरूरी है।
World Health Day 2024 Date, विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। हर साल इसका अलग-अलग विषयों पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। इस विभिन्न माध्यमों के माध्यम से लोगों के बीच स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाई जाती है। जिनमें नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सेमिनार आदि शामिल हैं। इस खास दिन पर विश्व स्वास्थ्य संगठन नए टीकों और दवाओं के अविष्कारों को लेकर भी लोगों को बताता है।
पहली बार कब मनाया गया था विश्व स्वास्थ्य दिवस?
वर्ष 1948 में विश्व भर के देशों की सहमति के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस खास दिन की नींव रखी थी। उस समय कई देशों ने मिलकर स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया था, जिससे कि लोगों को स्वस्थ और गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। आपको बाद दें की नींव रखने के भी 2 साल बाद पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया था। 07 अप्रैल 1950 में पहला स्वास्थ्य दिवस मना और तब से आजतक हर साल इसे मनाया जा रहा है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024 की थीम क्या है- World Health Day Theme 2024 In Hindi
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम इस वर्ष , "मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार," रखी गई है, जो एक मौलिक मानव अधिकार - गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच पर जोर देती है। इस वर्ष, यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है कि हर किसी को, हर जगह, स्वस्थ जीवन जीने का अवसर मिले। इस वर्ष की थीम गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और सूचना के साथ-साथ सुरक्षित पेयजल, स्वच्छ हवा, अच्छा पोषण, गुणवत्तापूर्ण आवास, सभ्य कार्य और पर्यावरणीय स्थिति और स्वतंत्रता तक पहुंच के हर किसी के अधिकार को चैंपियन बनाने के लिए चुनी गई थी।
