हेल्थ

गर्मियों में वॉक करने का क्या है सही समय? कितनी देर टहलना सेहत के लिए फायदेमंद, यहां जानें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 1, 2024, 02:32 PM IST

टहलना यानी वॉक करना स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचाता है। डॉक्टर्स भी रोजाना 30 मिनट वॉक करने की सलाह देते हैं। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि किस समय वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मी में किस समय वॉक करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

Image

Benefits of Walking in Hindi

वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये वेट लॉस के साथ साथ हार्ट और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए लाभदायक साबित होता है। लेकिन भयंकर गर्मी की वजह से कई लोग वॉक पर नहीं जा पाते हैं। कुछ लोग समय निकालकर सुबह वॉक करने जाते हैं तो कुछ लोग शाम को वॉक करते हैं। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि गर्मी के मौसम में किस वक्त वॉक करना सही रहता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि गर्मी में किस वक्त वॉक करना चाहिए।

फिटनेस एक्सपर्ट की मानें तो सुबह 7 से 9 बचे के बीच वॉक करने का सही समय रहता है। तेज धूप और गर्मी में वॉक करना हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन अगर भीषण गर्मी है तो सुबह 5 बजे से 7 बजे तक वॉक कर लेना चाहिए। धूप या हीट वेव के दौरान वॉक करने से बचना चाहिए। अगर आप फिर भी वॉक कर रहे हैं तो ये आपकी सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। वहीं ज्यादा देर तक टहलना भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। सुबह या शाम के वक्त 30-40 मिनट तक का वॉक करना बेहद फायदेमंद होता है।

रोजाना वॉक करने के फायदे - Benefits of Walking in Hindi

वेट लॉस

रोजाना 20 या 30 मिनट तक वॉक करने से वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना वॉक करें। हफ्ते भर में रिजल्ट देखने को मिलेगा।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए रोजाना वॉक करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। रोजाना वॉक करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

इम्यून सिस्टम के लिए

रोजाना वॉक करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इससे सर्दी-खांसी, जुकाम का खतरा बेहद कम रहता है। ऐसे में रोजाना वॉक जरूर करें।

Ritu raj
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article