‘सोशल जेट लैग’ की चपेट में तेजी से आ रहे युवा, जानिए क्या है ये नई बला, लक्षण और बचाव के उपाय

Social Jet Lag In Hindi: आज के समय में ज्यादातर युवा एक नई समस्या से जूझ रहे हैं। “सोशल जेट लैग” एक हद तक सामान्य‑सी समस्या लग सकती है, लेकिन इसके प्रभाव हमारी सेहत, मनोबल, सामाजिक जीवन और दीर्घकालिक स्वास्थ्य पर गंभीर हो सकते हैं। इसे समझना और समय रहते इसमें सुधार लाना बचाव का पहला कदम है। चलिए जानते हैं इसके लक्षण और बचाव ...

Social Jet Lag In Hindi: क्या आपने नोटिस किया है कि वीकडेज में आप जल्दी उठते हैं, लेकिन वीकेंड पर देर तक सोते हैं? यही अनियमित आदत ‘सोशल जेट लैग’ कहलाती है। ये कोई मेडिकल टर्म ही नहीं, बल्कि हमारी नींद से जुड़ी एक आम लेकिन खतरनाक समस्या है, जिससे आजकल युवा बड़ी तेजी से प्रभावित हो रहे हैं। अगर आप भी अक्सर थकान या मूड स्विंग जैसी चीजें महसूस करते हैं, तो हो सकता है आप भी इसकी चपेट में हों।

What Is Social Jet Lag

What Is Social Jet Lag

क्या होता है सोशल जेट लैग - What Is Social Jet Lag

जब हम वीकडेज में और छुट्टियों के दिन अलग-अलग समय पर सोते और उठते हैं, तो हमारे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक गड़बड़ा जाती है। इसे ही सोशल जेट लैग कहते हैं। यह नींद की क्वॉलिटी को खराब कर देता है और शरीर के बाकी कामकाज को भी प्रभावित करता है।

End of Feed