हेल्थ

युवाओं को तेजी से गठिया का मरीज बना रही ये 1 आदत, जोड़ों में दर्द और सूजन का बड़ा कारण, आज ही लें बदल

Smoking Can Cause Rheumatoid Arthritis In Hindi: जीवनशैली की छोटी-छोटी आदतें हमारी सेहत पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है आपकी रोज की एक आदत गठिया का मरीज भी बना सकती है। आज के समय में ज्यादातर युवाओं में यह आदत बहुत कॉमन हो चुकी है, अगर आप भी इसे फॉलो करते हैं तो आज से ही दूरी बना लें। चलिए जानते हैं आखिर कौन सी है ये बुरी आदत...

Image

Smoking Can Cause Rheumatoid Arthritis In Hindi

Smoking Can Cause Rheumatoid Arthritis In Hindi: आजकल सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि कई युवा भी जोड़ों के दर्द, सूजन और अकड़न जैसी समस्याओं से परेशान हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके पीछे एक आम और नुकसानदायक आदत जिम्मेदार है, जो आजकल युवाओं में बहुत आम हो गई है।

आपको बता दें कि यह आदत कुछ और नहीं बल्कि स्मोकिंग करना है। सिगरेट पीना सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं, बल्कि जोड़ों को भी धीरे-धीरे खराब कर रहा है। रूमेटाइड आर्थराइटिस जैसी बीमारी अब कम उम्र में भी लोगों को अपना शिकार बना रही है। आइए जानते हैं कैसे ये आदत आपकी हड्डियों का दुश्मन बनती जा रही है।

धूम्रपान और गठिया का गहरा रिश्ता

धूम्रपान करने वालों में रूमेटाइड आर्थराइटिस (RA) होने का खतरा कई गुना ज्यादा होता है। रिसर्च बताती है कि लंबे समय तक सिगरेट पीने से इम्यून सिस्टम खुद शरीर पर ही हमला करने लगता है, जिससे जोड़ों में सूजन और दर्द शुरू हो जाता है।

युवाओं में तेजी से बढ़ रहे केस

पहले यह बीमारी 40-50 की उम्र में दिखती थी, लेकिन अब 20-30 की उम्र वाले युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। गलत लाइफस्टाइल और स्मोकिंग की आदत बड़ी वजह है।

स्मोकिंग छोड़ने से फर्क पड़ता है

अगर आप अभी सिगरेट पीते हैं, तो इसे छोड़ने का फैसला आज ही लें। इससे जोड़ों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा और बीमारी की गंभीरता को रोका जा सकता है।

पैसिव स्मोकिंग भी खतरनाक

सिर्फ पीने वाला ही नहीं, बल्कि आसपास रहने वाले लोग भी धुएं के ज़हर का शिकार होते हैं। बच्चों और परिवार को बचाने के लिए धूम्रपान से दूरी बनाना जरूरी है।

सेहतमंद आदतें अपनाएं

धूम्रपान छोड़कर अगर आप सही खान-पान, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच को अपनाते हैं, तो गठिया से खुद को बचाया जा सकता है।

एक छोटी सी आदत आपकी सेहत पर बड़ा असर डाल सकती है। अगर आप या आपके जानने वाले सिगरेट पीते हैं, तो आज ही इस आदत को छोड़ें और जोड़ों को समय से पहले खराब होने से बचाएं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article