Silent Heart Attack Symptoms And Prevention Tips In Hindi : जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि साइलेंट हार्ट अटैक (Silent Heart Attack ऐसा हार्ट अटैक है जो अच्छी तरह से महसूस नहीं होता। यही कारण है कि अक्सर इसे लोग सामान्य थकान, गैस या मांसपेशियों का दर्द समझ कर इग्नोर कर देते हैं। साइलेंट होने के बावजूद भी यह हमारे दिल की मांसपेशियों को भारी नुकसान पहुंचाता है। इसे साइलेंट हार्ट अटैक इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि इसमें सामान्य हार्ट अटैक के मुकाबले काफी कम लक्षण देखने को मिलते हैं। जैसे छाती में तेज दर्द, हाथ या कंधे में दर्द जैसे लक्षण साइलेंट हार्ट अटैक में नहीं दिखाई देते हैं।
साइलेंट हार्ट अटैक के लक्षण - Symptoms of Silent Heart Attack In Hindi
- साइलेंट हार्ट अटैक में आपको अचानक से बहुत अधिक थकान महसूस हो सकती है। जो आपके दैनिक क्रियाकलापों पर असर डालती है।
- साइलेंट हार्ट अटैक की स्थिति में आपको हल्का सा दबाव महसूस हो सकता है, जिसे आमतौर पर गैस, एसिडिटी या मांसपेशियों का दर्द समझ लिया जाता है।
- अचानक से चक्कर आना, ठंडा पसीना आना जैसे लक्षण भी साइलेंट हार्ट अटैक की स्थिति में देखे जा सकते हैं।
साइलेंट हार्ट अटैक से बचाव के उपाय - Prevention Of Silent Heart Attack In Hindi
- इससे बचाव के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। जिसके लिए आप डाइट में हरी सब्जियां, ओमेगा-3 फूड्स को शामिल करें इसके अलावा आप नमक और तेल वाले फूड्स को कम करें।
- दिन में कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज आपको साइलेंट हार्ट अटैक जैसे गंभीर खतरे से बचा सकती है। इसके लिए आप वॉक, स्ट्रेचिंग, प्राणायाम और योगाभ्यास जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं।
- धूम्रपान और शराब का सेवन पूरी तरह बंद कर दें, क्योंकि ये दोनों की चीजें आपके लिए हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ा देती हैं।
- साइलेंट हार्ट अटैक से जुड़ा कोई भी लक्षण दिखते ही इसे इग्नोर न करें। बल्कि तुरंत किसी हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
