संसद में ई सिगरेट पर बहस, जानिए क्या होती है E Cigarette, नॉर्मल सिगरेट से कितनी है खतरनाक?

E Cigarette Banned in India: भारत में ई सिगरेट का इस्तेमाल, निर्माण, वितरण और बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है। भारत सरकार ने 20 मई 2019 को ई सिगरेट पर बैन लगाया था।

संसद के शीतकालीन सत्र में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बिना नाम लिये एक सांसद पर सदन में ई सिगरेट पीने का आरोप लगाया। इसपर खूब हंगामा हुआ। हंगामे के साथ ही एक बार फिर से ई सिगरेट चर्चा में है। आइए जानते हैं कि क्या होती है ई सिगरेट। नॉर्मल सिगरेट से कितनी अलग और खतरनाक होती है ई सिगरेट?

E Cigarette

क्या होती है ई सिगरेट, क्यों दुनिया के कई देशों में बैन है E Cigarette (Photo: AI Image)

क्या होती है ई सिगरेट (What is E Cigarette)

ई-सिगरेट्स बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैं जो एक खास तरह के लिक्विड को भाप (एरोसोल) में बदलकर सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचाते हैं। इस लिक्विड को 'ई-लिक्विड' कहा जाता है। इसमें निकोटीन, प्रोपाइलीन ग्लाइकोल (PG), वेजिटेबल ग्लिसरीन (VG), फ्लेवरिंग एजेंट्स समेत करीब 70 तरह के केमिकल्स मिले होते हैं। यहां तक कि 'निकोटीन-फ्री' वैरायटी में भी काफी मात्रा में निकोटीन छिपी हो सकती है।

End of Feed