Dinga Dinga Virus Kya: दुनियाभर में एक नए वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। इस वायरस की चपेट में आने पर लोग नाचने लगते हैं। यह सुनने में काफी मजाकिया लग सकता है, लेकिन वास्तव में यह एक घातक वायरस है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक इस बीमारी की चपेट में 300 से अधिक लोग आ चुके हैं। फिलहाल यह वायरस पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा के बुंदीबुग्यो जिले में फैल रही है। इतिहास में पहले भी इस तरह की बीमारी देखने को मिल चुकी है। सन् 1518 में फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में डांसिंग प्लेग नामक बीमारी सामने आई थी, जिसमें लोग कई-कई दिनों तक बेकाबू होकर नाचते थे। इसके कारण होने वाली थकान की वजह से कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। डिंगा डिंगा वायरस की तुलना भी इस वायरस के साथ की जा रही है। यह बीमारी क्या है, इसके लक्षण कारण और इलाज क्या है, इस लेख में सबकुछ विस्तार से जानें...
What Is Dinga Dinga Virus In Hindi
डिंगा डिंगा वायरस क्या है - What Is Dinga Dinga Virus In Hindi
डिंगा-डिंगा एक खतरनाक बीमारी है। इससे पीड़ित व्यक्ति के शरीर में कंपन होने लगता है और वह कांपता है। वह चलने फिरते या कोई भी कार्य करते समय हिलता-डुलता रहता है। उसे देखने को में ऐसा लगता है कि जैसे वह व्यक्ति डांस कर रहा है। इसके अलावा, इस वायरस के चपेट में आने के बाद व्यक्ति को बुखार भी हो जाता है, जिसके बाद शरीर में कंपन और भी अधिक बढ़ जाता है और शरीर बेकाबू होने लगता है। इसकी वजह से व्यक्ति का चलने-फिरने से लेकर उठना बैठना तक मुश्किल हो जाता है। अच्छी बात है यह कि इस वायरस से अभी तक किसी व्यक्ति की मौत की जानकारी सामने नहीं आई है।
डिंगा डिंगा वायरस के लक्षण - Dinga Dinga Virus Symptoms In Hindi
फिलहाल डिंगा डिंगा वायरस के लक्षणों को लेकर कोई खास जानकारी मौजूद नहीं है। जैसा कि हमने ऊपर बताया है, इस वायरस की चपेट में आने के बाद व्यक्ति को तेज बुखार और शरीर में कंपन महसूस होता है। चलने-फिरने और उठने बैठने तक में परेशानी होती है। इस तरह की समस्या होने पर व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
डिंगा डिंगा वायरस का इलाज - Dinga Dinga Virus Treatment In Hindi
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल वायरस के उपचार के लिए लोगों कम्युनिटी हेल्थ टीमों के द्वारा एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग ही किया जा रहा है। इन दवाओं की मदद से व्यक्ति लगभग एक हफ्ते में ठीक हो जाते हैं। लेकिन इसके लिए कोई विशिष्ट दवा या उपचार फिलहाल मौजूद नहीं है और न ही इसकी रोकथाम के लिए कोई वैक्सीन है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
