हेल्थ

मोटापे की जानी दुश्मन है किचन में रखी ये हरी पत्तियां, पेट में जाकर बन जाती हैं फैट कटर, बिना मेहनत छांट देती है बैली फैट

Tulsi Leaves Benefits For Weight Loss In Hindi: क्या आप भी उन लोगों में हैं, जो तेजी से वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि हमारे किचन में ही इसके लिए एक प्रभावी देसी नुस्खा मौजूद है। किचन में मौजूद कुछ हरी पत्तियों की मदद से आसानी शरीर की चर्बी कम की जा सकती है। बस आपको सही तरीके से इसका प्रयोग करना है, यहां जानें कैसे..

Image

Tulsi Leaves Benefits For Weight Loss In Hindi

Tulsi Leaves Benefits For Weight Loss In Hindi: शरीर का बढ़ता वजन अपने साथ कई बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाता है। यह शरीर के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। लंबे समय में इसकी वजह से मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और यहां तक कि कैंसर जैसे गंभीर रोगों का विकास हो सकता है। इसलिए शरीर के वजन को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। बहुत से लोगों के साथ अक्सर हम देखते हैं कि बहुत से लोग इसके लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं। वह वजन कम करने या कंट्रोल रखने के लिए खाना पीना ही छोड़ देते हैं। इस तरह वजन तो कम होता है, लेकिन शरीर में कमजोरी और पोषण की कमी देखने को मिलती है। ऐसे में लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर स्वस्थ तरीके से वजन कम कैसे करें?

आपको बता दें कि स्वस्थ और बैलेंस डाइट की मदद से आसानी शरीर का वजन कंट्रोल किया जा सकता है इसके अलावा, कुछ ऐसे देसी सुपरफूड्स भी हैं, जो शरीर की चर्बी कम करने के लिए प्राकृतिक फैट कटर की तरह काम करते हैं। इन्हें अपनी स्वस्थ डाइट में शामिल करके मोटापा कंट्रोल रखने में बहुत मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि हमारे किचन में भी कुछ ऐसी ही खास हरी पत्तियां हैं, जो तेजी से वेट लॉस और फैट कम करने में मदद करती हैं। यहां जानें कौन सी हैं ये चमत्कारी पत्तियां...

वजन घटाने में मदद करती है किचन में मौजूद ये हरी पत्तियां

हम सभी भारतीयों के किचन में तुलसी का पौधा जरूर होता है। इसका विशेष अध्यात्मिक महत्व है। लेकिन आपको बता दें कि यह पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके तने से लेकर बीज और इसकी पत्तियां सभी कुछ सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। आपको बता दें कि इसकी पत्तियां मोटापा कंट्रोल करने में भी बहुत कारगर साबित हो सकती हैं। बस आपको सही तरीके से इनका प्रयोग करना है।

वजन घटाने के लिए तुलसी के फायदे - Tulsi Benefits For Weight Loss In Hindi

बॉडी डिटॉक्स करे: तुलसी का सेवन करने से शरीर की गंदगी साफ होती है, यह बॉडी को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद करती है।

डाइजेशन बेहतर बनाए: पाचन क्रिया को मजबूत बनाने और भोजन के डाइजेशन में तुलसी मदद करती है। इससे भोजन अच्छी तरह से पचता है और पोषक तत्व भी अच्छी तरह अवशोषित होते हैं।

क्रेविंग करे कंट्रोल: इन पत्तियों की सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें खाने के बाद आपको अनहेल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होती है। आप कम खाते हैं और कम कैलोरी का सेवन करते हैं। इससे वेट कंट्रोल रहता है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाए: ये चमत्कारी पत्तियां शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती हैं, जिससे शरीर की चर्बी तेजी से बर्न होती है।

तुलसी से मोटापा कैसे कम करें - How To Use Tulsi For Weight Loss In Hindi

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो तुलसी को कई तरह से अपनी डाइड में शामिल कर सकते हैं। इसे डाइट में शामिल करने का सबसे आसान तरीका है, इसे सुबह खाली पेट चबाना। सुबह के समय 2-3 पत्ते तुलसी के चबा सकते हैं। इसके अलावा, आप तुलसी की चाय बनाकर पी सकते हैं, तुलसी को पानी में उबालकर इसका पानी पी सकते हैं। आप तुलसी, काली मिर्च और शहद को मिक्स करके भी इनका सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article