कॉमन योग प्रोटोकॉल : इस तरीके को फॉलो कर शरीर रहेगा चुस्त और तंदुरुस्त, जानें क्या है CYP और इसे कैसे करना है

What is Common Yog Protocol: आयुष मंत्रालय की ओर से जारी एक गाइडलाइन में कॉमन योग प्रोटोकॉल के बारे में बताया गया है। यह दरअसल शरीर को फिट और लचीला रखने का योग आधारित एक तरीका है जिसे चार भागों में बांटा गया है। यहां पढ़ें कॉमन योग प्रोटोकॉल पर अधिक जानकारी।

नई दिल्ली : योग को अपनी काया को निरोग रखने का एक सशक्त और आसान तरीका बताया गया है। योग में कई समस्याओं का समाधान मौजूद है। यह शरीर को चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त रखने का एक तरीका भर नहीं है, बल्कि शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर रखने का एक कारगर उपाय भी है। योग को आप अपने जीवन में सरल तरीके से उतार पाएं - इसके लिए कॉमन योग प्रोटोकॉल के बारे में जानें और इसके चार सरल चरणों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

common yog protocol
What is Common Yog Protocol

कॉमन योग प्रोटोकॉल जिसे CYP भी कहा जाता है, स्वस्थ तन और प्रसन्न मन पाने का आसान सा तरीका है, जिसमें कुछ योगासन कराए जाते हैं। अपनी सेहत के लिए योग के सफर की शुरुआत कॉमन योग प्रोटोकॉल के साथ कर सकते हैं।

End of Feed