कैसे CALM से दूर होगा टेंशन, AIIMS के डॉक्टर ने बताए मेंटल हेल्थ की समस्या के उपाय

World Mental Health Day 2023: दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। तकनीक, लाइफस्टाइल, काम का दबाव जैसे कारण मेंटल हेल्थ की प्रॉब्लम को बढ़ा रहे हैं। यहां जानें कि कैसे मानसिक सेहत को CALM के कॉन्सेप्ट से सुधारा जा सकता है। AIIMS के डॉक्टर नंद कुमार ने इस बारे में विस्तार से बताया।

World Mental Health Day 2023: मेंटल हेल्थ दुनिया भर के लिए एक बड़ी समस्या के साथ साथ एक चुनौती भी बनकर उभर रहा है। मेंटल हेल्थ अब एक बड़ी महामारी में बदल चुका है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर 5 में से 1 व्यक्ति मानसिक बीमारी का शिकार है। वहीं भारत की बात करें तो यहां 6 करोड़ से अधिक लोगों के मानसिक बीमारियों से पीड़ित होने का अनुमान है। WHO के अनुसार, भारत में हर 1 लाख लोगों में 10.9 लोग सुसाइड करते हैं।

mental health tips, world mental health day

World Mental Health Day 2023

भारत में मेंटल हेल्थ की परेशानी को लेकर आज AIIMS में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे को सेलिब्रेट किया गया। आने वाले 10 अक्टूबर को मेंटल हेल्थ डे भी मनाया जाएगा।

End of Feed