दांतों की हालत खोल देती है सेहत के राज, ब्रश करते हुए ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 06:17 AM IST

Oral Health : मुंह की साफ-सफाई स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आप गंभीर बीमारियों से बच सकें, तो सबसे पहले अपने ओरल हेल्थ पर ध्यान देना शुरू कर दें। आइए जानते हैं दांतों के आपपास के लक्षणों पर ध्यान देने की क्यों है जरूरत?

KEY HIGHLIGHTS
  • मसूड़ों के आसपास सूजन किडनी डिजीज की ओर कर सकता है इशारा
  • मुंह में सफेद धब्बे डायबिटीज का हो सकता है लक्षण
  • हार्ट डिजीज के कारण मसूड़ों में हो सकती है सूजन

Oral Health : दांतों और मुंह के अंदर की हालत को देखकर आप कई बीमारियों का अंदाजा लगा सकता है। इसलिए अधिकतर डॉक्टर से जब आप इलाज कराने जाते हैं, तो वह सबसे पहले आपके मुंह और गले के आसपास अच्छी तरह से चेक करते हैं। इसलिए अगर आपको मुंह या दांतों के आसपास किसी तरह की परेशनी महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें। अगर आप ओरल हेल्थ की ओर ध्यान नहीं देते हैं, तो कई तरह की समस्याएं गंभीर रूप धारण कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्रश करते समय किन लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत है?

डायबिटीज की परेशानी

ब्रश करते समय अगर आपको मुंह के आसपास सफेद दाग नजर आए, तो समझ जाएं कि आपको डायबिटीज की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में न सिर्फ दांतों के आसपास सफेद धब्बे नजर आते हैं, बल्कि इसकी वजह से दांतों में दर्द, मुंह से बदबू आना जैसी परेशानी भी हो सकती है। डायबिटीज की वजह से लार में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है, जिसकी वजह से आपको थ्रश हो सकता है।

End of Feed