हेल्थ

कैंसर और हार्ट अटैक जैसे छुपे हुए खतरों को सामने लाएंगे ये 4 टेस्ट, समय रहते कराएं जांच तो नहीं जाएगी जान

हार्ट अटैक और कैंसर जैसे रोग हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। जिससे बचाव के लिए इनकी जांच कराना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको 4 ऐसे हेल्थ चेकअप बताने जा रहे हैं, जो आपको इन जानलेवा खतरों से बचाए रखते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

Health checkup

Photo : iStock

हेल्थ केयर फील्ड में तेजी से हो रहे बदलाव आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहे हैं। इन सभी हेल्थ चेकअप से आप कई तरह की जानलेवा बीमारियों का पता समय से पहले लगा सकते हैं। जिससे आपके लिए जान के खतरे को टाला जा सके। ऐसे में आपके लिए आज हम 5 ऐसे हेल्थ चेकअप लेकर आए हैं। जो आपको कैंसर और हार्ट अटैक जैसे खतरों से पहले ही सावधान कर देते हैं। यही कारण है कि रेगुलर हेल्थ की स्क्रीनिंग बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे 4 रूटीन लैब टेस्ट जिन्हें आपकी ओवरऑल हेल्थ की मॉनिटरिंग करने और समस्याओं का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है।

1. कंप्लीट ब्लड काउंट

सामान्य भाषा में कंप्लीट ब्लड काउंट को CBC कहा जाता है। आपके खून के नमूने को विस्तार से मॉनिटर करने वाला ये टेस्ट आपको कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में बता सकता है। इसकी मदद से ल्यूकेमिया और एनीमिया का पता चल सकता है।

2. लिपिड प्रोफाइल टेस्ट

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के खतरे को देखने के लिए लिपिड प्रोफाइल टेस्ट तैयार किया गया है। जिसके जरिए आप आपने कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल का पता लगा सकते हैं। जो हार्ट अटैक से बचने के लिए जरूरी है।

3. ग्लूकोज टेस्ट

डायबिटीज जैसे रोग का पता लगाने के लिए आपके ब्लड ग्लूकोज की जांच की जाती है। डायबिटीज खुद कोई बीमारी नहीं है, लेकिन इसके कारण कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम आपको हो सकती हैं।

4. लिवर किडनी फंक्शन टेस्ट

लिवर और किडनी की सेहत की जांच करने के लिए लिवर फंक्शन टेस्ट और किडनी फंक्शन टेस्ट कराया जाता है। जिन्हें आम बोलचाल में LFT और KFT के नाम से जाना जाता है। यह आपकी किडनी और लिवर की फंक्शन की जांच करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article