Weight loss: 21 की उम्र में 85kg हो गया था वजन, 6 महीने में मोनिका ने कैसे घटाया 22 किलो वेट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 8, 2023, 01:12 PM IST

Transformation Journey Monika Singh: एमए की पढ़ाई कर रही 21 साल की छात्रा मोनिका सिंह का वजन बीते साल तक 85 किलो था लेकिन जब उन्होंने वजन कम करने की ठानी तो छह महीने में 22 किलो वजन कम करके ही दम लिया। यूपी के बुलंदशहर की खुर्जा की रहने वाली छात्रा ने वजन कम कैसे किया? वर्कआउट प्लान क्या रहा, जानिए यहां-

Fat Loss Journey Monika Singh: वजन बढ़ने की समस्या से आज हर चौथा इंसान जूझ रहा है। गलत खानपान और कम शारीरिक गतिविधियों से कम उम्र के बच्चों में भी मोटापा देखा जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2035 तक दुनियाभर की आधी आबादी मोटापे की शिकार हो सकती है। इसका मतलब ये है कि साल 2035 तक हर 4 में से 1 शख्स मोटापे का शिकार हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 और साल 2035 के बीच बच्चों में मोटापा 100 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। वजन बहुत धीरे धीरे बढ़ता है और हम इसे नजर अंदाज करते रहते हैं। इसके बाद एक स्थिति ऐसी आती है कि वजन आसानी से कम नहीं होता है। इस बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं जो ठान लेते हैं कि वजन कम करना है और दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं।

Monika Singh Weight Loss Journey

Monika Singh Weight Loss Journey

आज हम आपको 21 साल की एक ऐसी छात्रा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने 6 महीने में 22 किलो वजन कम लिया। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की तहसील खुर्जा में रहने वाली मोनिका सिंह की। मोनिका की उम्र 21 वर्ष है और छह महीने पहले तक उनका वजन 85 किलो था और अब वजन 63 किलो है। वजन कम करने की इस प्रक्रिया में मोनिका ने अपनी डाइट में व्यापक बदलाव किए।

End of Feed