हेल्थ

Weight Loss Diet Plan: वजन कम करने के लिए महिलाएं फॉलो करें ये डाइट चार्ट, तेजी से कम होगा वजन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 16, 2023, 10:31 AM IST

Weight Loss Diet Plan for Women in Hindi: वेट लॉस डाइट लेने का मतलब खाने की मात्रा कम करना नहीं है बल्कि क्या, कब और कितना खाना है इसका ध्यान रखना है। एक अच्छी और बैलेंस डाइट लेने से आप तेजी से Weight loss कर पाएंगी।

Image

Weight Loss Diet Plan: वजन कम करने के लिए महिलाएं फॉलो करें ये डाइट चार्ट, तेजी से कम होगा वजन

Weight Loss Diet Plan for Women in Hindi: बढ़ता हुआ मोटापा सभी को परेशान करता है लेकिन खासतौर पर बात की जाए महिलाओं की तो वजन का बढ़ना महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशान करता है। मोटापा उनकी सुंदरता में बाधा बनता है साथ ही ज्यादा वजन महिलाओं में सेहत से संबंधित कई तरह की परेशानियां पैदा कर देता है। आज सेहत से जुड़ी अनेक समस्याओं से महिलाओं को ज्यादा जूझना पड़ रहा है क्योंकि एक कामकाजी महिला को ना तो नींद पर्याप्त मिल पाती है और ना ही वह अपने खान-पान का ध्यान रखती हैं साथ ही घर और ऑफिस दोनों का बैलेंस बनाने में लगातार तनाव में बनी रही हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि कम नींद और लगातार तनाव ये दो महिलाओं में मोटापे के मुख्य कारण हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसी हो आपकी डाइट प्लानिंग जिससे आपका वजन रहे नियंत्रित और आप रहे फिट।

छोटे-छोटे मील्स

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो एक बार में बहुत सारा खा लेते हैं तो आप अपने दिन भर के खाने को अलग-अलग हिस्सों में बांटें और उसके हिसाब से अपना खाना खाएं। क्योंकि एक साथ ज्यादा खाने से आपका मेटाबॉलिज्म पैनिक मोड़ में आ जाता है।

सबुह उठकर लें नींबू पानी

सुबह-सुबह उठकर अगर आप एक गिलास हल्के गर्म पानी में नींबू डालकर पीते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है। आप रात को पानी में भिगोया हुआ मेथी और सौंफ का पानी भी सुबह-सुबह पी सकती हैं।

कैसा हो ब्रेकफास्ट

हमारा ब्रेकफास्ट हल्का लेकिन प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए। नाश्ते में आप मूंग दाल का चीला, लौकी का चीला या 2 पीस इडली के साथ 1 कप सांभर भी ले सकती हैं।

लंच

लंच में आपको मिक्स सब्जी के साथ मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी लेनी चाहिए। जिसके साथ हमें आधा कप दही या एक गिलास छाछ का सेवन करना चाहिए। ध्यान रहे एक ही तरह के अनाज का सेवन करने से हमें बचना चाहिए।

डिनर हो हल्का

रात का खाना आप 7 बजे तक खा लें तो ये आपके लिए सबसे अच्छा है जिसमें आप 1-2 रोटी के साथ मिक्स सब्जी ले सकते हैं। जिसके साथ ही आपको डिनर में मिक्स सलाद जरूर लेनी चाहिए।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article