हेल्थ

फैंसी खाना छोड़ नाश्ते में शामिल करें ये 4 देसी चीज, 10 दिन में घटने लगेगा वजन, सभी पूछेंगे वेट लॉस का राज

Healthy Breakfast for Weight Loss : क्या आप जानते हैं कि आपका नाश्ता ही आपके वेट लॉस का कारण बन सकता है। जी हां यदि आप रोजाना ब्रेकफास्ट में ये 4 चीज शामिल करते हैं, तो आपको वेट लॉस में काफी आसानी होती है। आइए जानते हैं कि क्या हैं वह चीजें और कैसे करें उनका सेवन?

Image

Healthy Breakfast for Weight Loss

Photo : iStock

बाहर का खाना और बिगड़ती लाइफस्टाइल ये दोनों ही हमारे वजन को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। वहीं हमारा वजन जितनी आसानी से बढ़ जाता है, उतना ही मुश्किल उसे कम करना होता है। यदि आप वेट लॉस जर्नी शुरू करना चाहते हैं, तो आपको आज हमारा लेख पूरा पढ़ना चाहिए। जी हां, वजन कम करने के लिए आपकी डाइट में बदलाव होना पहली प्राथमिकता है। आज हम आपको सुबह के नाश्ते में शामिल करने के लिए 4 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिनका नियमित सेवन करने से आप अपने वजन को तेजी से कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वह चीजें?

वेट लॉस के लिए नाश्ता - Breakfast for Weight Loss in Hindi

1. ओट्स

वजन घटाने के लिए आप अपनी डाइट में ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। फाइबर और तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर ओट्स आपके लिए हेल्दी नाश्ते का बेहतरीन विकल्प हैं। सुबह-सुबह फाइबर युक्त ओट्स खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जिससे आप ओवरईटिंग से बचते और आपका वजन तेजी से कम होने लगता है।

2. पोहा

प्रोटीन, फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा पोहा में होती है। जिसे सुबह नाश्ते में खाने से आप दिन भर ऊर्जावान बने रहते हैं। पोहा के साथ कई और हेल्दी चीजों को शामिल किया जाता है, जिसमें मूंगफली, अनार आदि शामिल है। यदि आप रोज सुबह एक कटोरी पोहा खाते हैं, तो आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आपको पोहा के साथ चाय पीने से बचना चाहिए।

3. चीला

मूंग की दाल से बना चीला आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना देता है। यदि आप रोज सुबह नाश्ते में 2 मूंग दाल से बने चीले शामिल करते हैं, तो इससे आपका वजन काफी तेजी से कम होने लगता है। इसके साथ ही मूंग दाल में प्रोटीन भरपूर पाया जाता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है। इस तरह मूंग दाल का चीला आपकी वेट लॉस में काफी मदद करता है।

4. स्प्राउट्स

स्प्राउट्स या अंकुरित अनाज वेट लॉस के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें आपको मूंग, मसूर की दाल के साथ काले चने और मक्का के दानों को शामिल करना है। यह एक हेल्दी नाश्ते का ऑप्शन है, जो आपकी वेट लॉस में भी काफी हेल्प करता है। यदि आप रोजाना एक कटोरी स्प्राउट्स का सेवन करते हैं, तो इससे आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article