Weight Gain Remedies: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से कुछ लोग जहां मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो कुछ लोग ऐसे हैं जो दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं। कई बार दुबलेपन की वजह से उन्हें शर्मिंदा भी होना पड़ता है। पतलेपन की वजह से लोगों को अक्सर दोस्तों और रिश्तेदारों से ताने भी सुनते पड़ते हैं। हालांकि वेट गेन करने के लिए वो लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन तमाम टिप्स फॉलो करने के बावजूद भी वजन नहीं बढ़ पाता जिससे उन्हें काफी निराशा होती है। ऐसे में अगर आप भी दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं और वेट गेन करना चाहते हैं तो इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यहां जानें उन फूड्स के बारे में जो वेट गेन करने में मदद करते हैं।
वजन बढ़ाने वाले फूड्स - Foods for gaining weight
नट्स और नट बटर
अगर आप दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो नट्स और नट बटर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वेट गेन करने के लिए आप अपनी डाइट में फैट और प्रोटीन से भरपूर, बादाम और पीनट बटर जैसे नट्स को शामिल कर सकते हैं। इनकी मदद से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
एवोकाडो
एवोकाडो का सेवन करने से भी वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है जो स्वाद और स्वास्थ्य दोनों को बढ़ाता है। ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
केले
केला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। केला कार्ब्स और विटामिन्स का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से तेजी से वजन बढ़ता है। इसलिए डॉक्टर्स भी सभी को रोजाना एक केले का सेवन करने की सलाह देते हैं क्योंकि ये शरीर में एनर्जी बनाए रखने का काम करता है।
लीन प्रोटीन
अगर आप नॉन वेज खाना पसंद करते हैं तो आप अपनी डाइट में चिकन और मछली को शामिल कर सकते हैं। ये प्रोटीन प्रदान करते हैं और हेल्दी वेट गेन करने के लिए आपको कैलोरी भी देते हैं।
