Weight loss Morning Drinks (वजन कैसे कम करें): खराब लाइफस्टाइल, बिगड़ी हुई खानपान की शैली, फिजिकल एक्टिविटी की कमी आदि के कारण इन दिनों महिलाओं और बच्चियों को हार्मोनल असंतुलन से होने वाली बीमारियों का रिस्क बढ़ता जा रहा है। पीसीओएस तो पीसीओडी जैसी दिक्कतें तेजी से फैल रही हैं, इस तरह की स्थितियों का असर फर्टिलिटी या पीरियड्स पर ही नहीं पड़ता है। बल्कि इन वजहों से महिलाओं में मुड स्विंग्स, वेट गेन, डाइजेशन की दिक्कते भी होने लगती हैं। ऐसे में पीसीओएस वाली महिलाओं में वजन बढ़ने की बड़ी शिकायत होती है, अगर आप भी इस दिक्कत से जुझ रही हैं। तो वेट लॉस के लिए पानी वाला देसी नुस्खा आपके भी बहुत काम का हो सकता है। देखें लाइफस्टाइल सुधारने और एक्सरसाइज करने के साथ वेट लॉस में क्या पिएं, वजन कैसे कम करें, वेट लॉस ड्रिंक्स कौन सी हैं।
जल्दी वजन कैसे कम करें, How to lose weight naturally
अगर आप भी नेचुरल और हेल्दी तरीके से वेट लॉस करना चाहते हैं। तो पीसीओएस वाली लेडीज के लिए ये खास वेट लॉस ड्रिंक्स पीना जबरदस्त हो सकता है।
1. पीसीओएस में वेट लॉस के लिए सौंफ को बढ़िया माना जाता है। बता दें कि सौंफ में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो फैट बर्न करने में मददगार होता है। फैट के साथ आपको सौंफ का पानी पीने से इंसुलिन और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में भी बहुत मदद मिलेगी। और ये शरीर में आयरन के अवशोषण की मात्रा भी बढ़ाता है।
2. सौंफ के साथ साथ आप पीसीओएस में मेथी दाने वाला पानी भी पी सकते हैं। मेथी दाना इंसुलन कम करने में तो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में कारगर है।
3. सौंफ व मेथी दाना के साथ आप पीसीओएस में वेट लॉस के लिए दालचीनी का सेवन भी कर सकते हैं। बता दें कि, दाल चीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो डाइजेशन दुरुस्त करने में बहुत लाभदायक होते हैं।
सौंफ, दालचीनी और मेथी दाना तीनों ही हार्मोनल असंतुलन को भी दूर करने में बहुत हद तक मददगार होते हैं। इन ड्रिंक्स को आप सुबह नियमित रूप से अगर पीते हैं, तो आपका वेट लॉस तो होगा ही साथ ही पीरियड्स भी रेगुलर होंगे। हालांकि इसका सेवन बहुत मात्रा में भी नहीं करना चाहिए।
