हेल्थ

तेजी से वजन घटाना है तो पानी में घोलकर पी लें ये देसी चीज, महीने भर में गला देगी शरीर की जिद्दी चर्बी, वायरल हो रहा ये देसी नुस्खा

Best Weight Loss Drink In Hindi: अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह देसी ड्रिंक आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकती है। इसका नियमित सेवन करने से आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिलेगी। इस ड्रिंक को बनाना भी बहुत आसान है। यह चुटकियों में तैयार हो जाती है।

Image

Best Weight Loss Drink In Hindi

Best Weight Loss Drink In Hindi: वेट लॉस के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आपका मेटाबॉलिज्म अच्छी तरह से काम करे। आपका मेटाबॉलिज्म जितना तेज होगा, आप उतनी ही तेजी से कैलोरी बर्न करेंगे। आपने देखा होगा कि बहुत से लोग वजन घटाने के लिए वेट लॉस सप्लीमेंट्स भी लेते हैं। क्या आप जानते हैं, ज्यादातर वेट लॉस सप्लीमेंट्स भी हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर ही वेट लॉस में मदद करते हैं। लेकिन ज्यादातर वेट लॉस सप्लीमेंट्स में सिर्फ पैसों की बर्बादी है, क्योंकि वास्तव में इनमें ऐसा कुछ भी नहीं होता है, जो हमारे किचन में मौजूद न हो। आपको बता दें कि हमारे किचन में कई ऐसी देसी चीजें मौजूद हैं, जिन्हें अगर आप नियमित पानी में घोलकर पिएं, तो इनसे आपको मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और तेजी से वजन घटाने में बहुत मदद मिल सकती है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर उर्वशी अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वेट लॉस के लिए एक खास देसी ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है। इस ड्रिंक को पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह ड्रिंक एक रामबाण उपाय साबित हो सकती है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

मेटाबॉलिज्म बढ़ाएगी ये देसी ड्रिंक - Drink To Boost Metabolism In Hindi

उर्वशी अग्रवाल की मानें तो यह ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को स्वाभाविक रूप से बढ़ाने में मदद करने के लिए एक इंस्टेंट और आसान नुस्खा है। इसे बनाने के लिए आपोक बस कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करना है जैसे,

सामग्री:

  • 1 गिलास पानी
  • 1 बड़ा चम्मच अलसी के बीज का पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर सिरका
  • 1/2 छोटा चम्मच सेंधा नमक

आपको सबसे पहले एक गिलास पानी लेना है, उसके बाद एक-एक करके अन्य सामग्रियों को डालें। इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें और उसके बाद इस ड्रिंक का आनंद लें। सुबह खाली पेट नियमित इस ड्रिंक का सेवन करने से जबरदस्त परिणाम देखने को मिलेंगे। यह आपकी शरीर की चर्बी को गलाने में मदद करेगी।

अलसी के बीज में डाइट्री फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। वहीं, सेब का सिरका भूख को दबाने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है। सेंधा नमक शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने में मदद करता है। जब आप तीनों का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह मिश्रण वेट लॉस के लिए रामबाण नुस्खा बन जाता है। यह आपके शरीर में स्वस्थ वजन को बनाए रखने में मदद करेगा।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article