सेहत का बादशाह बनाता है तेज कदमों से चलना! जानें चलने की क्या हो स्पीड जिससे बीमारियां रहें कोसों दूर

what's a healthy walking speed: क्या आप जानते हैं कि पैदल चलकर भी सेहत को दुरुस्त किया जा सकता है। जी हां यदि आप एक निश्चित गति से रोजाना कुछ देर पैदल चलते हैं, तो आप अन्य लोगों की तुलना में रोगों से बचाव ज्यादा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

हेल्दी रहने के लिए रोजाना वॉक करना काफी फायदेमंद माना जाता है, ऐसा आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस स्पीड से चलना आपको सेहतमंद रहने में मदद कर सकता है। हमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी एक एक गतिविधि का असर हमारी सेहत पर सीधे तौर पर देखने को मिलता है। हाल ही में आई एक स्टडी ने बताया है कि तेज चलने से आपको लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों जैसे डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से बचाव करने में आसानी होती है। वहीं जो लो धीमे कदमों से चलते हैं, उनकों इन समस्याओं से ज्यादा परेशान होते हुए देखा जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

good speed of walking

शोध का विश्लेषण

इस शोध में शामिल हजारों लोगों के लाइफस्टाइल का वैज्ञानिक आधार पर विश्लेषण किया गया है। जिसका मुख्य बिंदु उनकी चलने की गति को बनाया गया है। इसमें जांचा गया कि लोगों की चलने की गति का उनकी सेहत पर कैसा असर देखने को मिलता है। जिसमें सामने आए आंकड़ों ने साबित किया कि तेज कदम से चलने वाले लोगों को डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा 30-40% तक कम होता है।

End of Feed