सर्दियों में ठंडा फर्श और सेहत का क्या है कनेक्शन, नंगे पैर चलने से कैसे पड़ता है पाचन और ब्लड सर्कुलेश पर असर

Walking On Cold Floor In Winter Health Risks: सर्दियों में ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलना सिर्फ सर्दी लगने का कारण नहीं बनता, बल्कि इसका सीधा असर पाचन, ब्लड सर्कुलेशन और शरीर की एनर्जी पर भी पड़ सकता है। यह आर्टिकल बताता है कि ठंडा फर्श शरीर के अंदर क्या बदलाव करता है, किन लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए और सर्दियों में पैरों को गर्म रखना क्यों जरूरी है।

Walking On Cold Floor In Winter Health Risks: सर्दियों में सुबह उठते ही ठंडे फर्श पर पैर रखते ही जो झुरझुरी दौड़ती है, वो हम सबने महसूस की है। कई लोग इसे मामूली बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह आदत धीरे-धीरे शरीर पर असर डाल सकती है। ठंडा फर्श सिर्फ पैरों को ठंडा नहीं करता, बल्कि इसका प्रभाव ब्लड सर्कुलेशन, पाचन तंत्र और शरीर की एनर्जी पर भी पड़ता है। खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीपी या पाचन से जुड़ी समस्या वाले लोगों को इससे ज्यादा नुकसान हो सकता है।

ठंडा फर्श और ब्लड सर्कुलेशन का रिश्ता

ठंडा फर्श और ब्लड सर्कुलेशन का रिश्ता

ठंडा फर्श और ब्लड सर्कुलेशन का रिश्ता

जब आप सर्दियों में ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलते हैं, तो शरीर तुरंत खुद को ठंड से बचाने की कोशिश करता है। इस प्रक्रिया में पैरों की ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं। इससे पैरों तक खून का प्रवाह धीमा हो सकता है। लंबे समय तक ऐसा होने पर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन असंतुलित हो सकता है, जिससे हाथ-पैर सुन्न होना या ठंड ज्यादा लगना जैसी दिक्कतें सामने आती हैं।

End of Feed