नहीं आ रही नींद और बढ़ता जा रहा है वजन, तो शरीर में इस विटामिन की कमी का है संकेत

Vitamin D Deficiency Causes And Symptoms In Hindi : शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई तरह की समस्यां सामने आने लगती हैं। जिसमें नींद न आना और वजन बढ़ना जैसी समस्याएं शामिल हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक विटामिन के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Vitamin D Deficiency Causes And Symptoms In Hindi : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग घंटों स्क्रीन के सामने काम करते रहते हैं। यही वजह है कि कई लोगों में एक आम समस्या देखने को मिल रही है और वह है वजन बढ़ना। बहुत से लोग डाइटिंग और एक्सरसाइज करने के बावजूद वजन घटा नहीं पाते। इसका कारण सिर्फ खानपान या लाइफस्टाइल नहीं, बल्कि शरीर में बेहद जरूरी पोषक तत्व विटामिन डी की कमी भी हो सकती है। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि कैसे विटामिन की कमी शरीर में समस्याओं की वजह बन जाती है।

Vitamin deficiency sign and symptoms

आधुनिक विज्ञान और आयुर्वेद दोनों ही मानते हैं कि शरीर का संतुलन तभी बना रहता है जब उसमें सूर्य की ऊर्जा सही मात्रा में पहुंचती है। विटामिन डी दरअसल उसी ऊर्जा का एक रूप है, जो हमारे शरीर को सूरज की रोशनी से मिलता है। इसे 'सनशाइन विटामिन' भी कहा जाता है, क्योंकि यह हमारी त्वचा पर पड़ने वाली धूप से बनता है। जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो सिर्फ हड्डियां ही नहीं, बल्कि पूरा मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। यह कमी धीरे-धीरे वजन बढ़ने, थकान, नींद में कमी और बार-बार खाने की इच्छा जैसी समस्याओं का कारण बन जाती है।

End of Feed