हेल्थ

Vitamin D Deficiency के कारण तेजी से झड़ सकते हैं बाल, ये चीजें दूर करेंगी विटामिन डी की कमी

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Apr 13, 2023, 11:51 AM IST

Vitamin D Deficiency in Hindi: अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आजकल के लाइफस्टाइल में कई लोगों में विटामिन डी की कमी हो जाती है। विटामिन डी की कमी से व्यक्ति हर समय थका हुआ महसूस करता है। इतना ही नहीं विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। जिन व्यक्तियों में विटामिन डी की कमी होती है वे अक्सर सुस्त दिखाई देते हैं।

Image

Vitamin D Deficiency in Hindi: अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो तो क्या करें?

Photo : iStock

Vitamin D Deficiency: हड्डियों के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए विटामिन डी बहुत महत्वपूर्ण है। यह शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो स्वस्थ हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। वहीं बालों के झड़ने की समस्या (Vitamin D Causes for Hair Fall) के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है।

सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से हमें विटामिन डी मिलता है। गर्मी में ऐसे धूप में खड़ा होना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, विटामिन डी पाने के लिए आपको हर दो से तीन दिन में पांच से पंद्रह मिनट धूप में बिताने की जरूरत है। यह आपके बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करेगा। यह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद रहेगा।

मनुष्य को कुछ खाद्य पदार्थों और धूप से विटामिन डी मिलता है। विटामिन डी दो प्रकार (Types of Vitamin D) के होते हैं। एक है विटामिन डी2 (Vitamin D2) और दूसरा है विटामिन डी3 (Vitamin D3), अगर दोनों विटामिन शरीर में कम होंगे तो व्यक्ति कमजोरी का अनुभव करेगा। आइए जानते हैं विटामिन डी की कमी के लक्षणों के बारे में और इसकी कमी कैसे पूरी की जा सकती है-

विटामिन डी लेने का सही समय क्या है? - Best Time to Take Vitamin D

सूरज से सबसे ज्यादा विटामिन डी लेने का सबसे अच्छा समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच है। इस बीच, UVB किरणें अधिक सक्रिय होती हैं। ऐसा माना जाता है कि शरीर तेजी से विटामिन D का उत्पादन करता है। यहां तक कि धूप में थोड़ा सा समय बिताने से भी शरीर को पूरे दिन के लिए आवश्यक विटामिन डी की पूर्ति हो सकती है। विटामिन डी काउंसिल का अनुमान है कि एक गोरी त्वचा वाले व्यक्ति के लिए इसमें 15 मिनट लग सकते हैं, जबकि एक गहरे रंग के व्यक्ति को कई घंटों तक धूप में रहने की आवश्यकता हो सकती है।

क्या बादल छाए रहने पर आप विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं? - Can You Get Vitamin D On A Cloudy Day?

बादलों के मौसम में भी सूर्य से कुछ हद तक विटामिन डी प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, आप सूर्य की किरणों पर निर्भर हुए बिना अन्य स्रोतों से विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, फल, मांसाहारी भोजन, प्रोटीन, विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ डाइट में फैटी फिश, अंडे की जर्दी शामिल करें, इससे आपको विटामिन डी मिलेगा।

विटामिन डी की कमी के इन लक्षणों से सावधान रहें - Vitamin D Deficiency Symptoms

विटामिन डी की कमी से कई लक्षण हो सकते हैं, जैसे थकान और कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द और हड्डियों में दर्द, हड्डी टूटने का खतरा बढ़ जाना, घावों को भरने में कठिनाई, मूड स्विंग जैसे चिंता, बालों का झड़ना। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि चाहे कोई भी मौसम हो समय-समय पर विटामिन डी लें, ताकि आप स्वस्थ रह सकें; क्‍योंकि विटामिन डी की कमी से कई तरह की समस्‍याएं हो सकती हैं।

प्रणव मिश्र
प्रणव मिश्रauthor

मीडिया में पिछले 5 वर्षों से कार्यरत हैं। इस दौरान इन्होंने मुख्य रूप से टीवी प्रोग्राम के लिए रिसर्च, रिपोर्टिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए काम किया है। इससे पहले जनसत्ता, लोकसभा टीवी/संसद टीवी, पेबेल मीडिया नेटवर्क, टाइम 8, डीडी न्यूज़ के लिए काम कर चुके हैं। इस समय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पेशल करेस्पोंडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

और पढ़ें
End of Article