Vitamin B12 Deficiency Symptoms In Eyes In Hindi: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। क्योंकि अगर आपका खानपान स्वस्थ नहीं है, तो इसकी वजह से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर में कई रोग पैदा हो सकते हैं, क्योंकि कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर अंगों को स्वस्थ रखने और फंक्शन को बनाए रखने में मदद करते हैं। आजकल लोगों में विटामिन बी12 की कमी भी काफी देखने को मिल रही है। यह विटामिन शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होता है, शरीर में खून बनाने, नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने और बेहतर बे्न फंक्शन आदि के साथ-साथ विटामिन बी12 के कई महत्वपूर्ण कार्य हैं। इसलिए शरीर में इस विटामिन की कमी नहीं होने देनी चाहिए। जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है, तो इसके शरीर में कई संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस विटामिन की कमी के कुछ संकेत और लक्षण हमारी आंखों में भी देखने को मिलते हैं। इस लेख में हम आपको विटामिन बी 12 की कमी के आंखों में दिखने वाले 5 लक्षण बता रहे हैं।
विटामिन बी12 की कमी के आंखों में दिखते हैं ये लक्षण- Symptoms Of Vitamin B12 Deficiency In Eyes In Hindi
- आंखों में ड्राइनेस: बी12 विटामिन की कमी से आंखों में सूखेपन की समस्या हो सकती है।
- पीलापन: आंखों का पीला पड़ना विटामिन बी12 की कमी का प्रमुख लक्षण है।
- फोकस करने में परेशानी: जब शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है, तो धुंधला दिखाई देता है और फोकस ठीक से नहीं हो पाता है।
- रात की नजर कमजोर होना: विटामिन बी12 की कमी से रात में दिखाई न देने की समस्या होती है।
- आंखों का फड़कना: बार-बार आंख का फड़कना भी इस विटामिन की कमी को ओर इशारा करता है।
विटामिन बी12 की कमी के अन्य लक्षण- Symptoms Of Vitamin B12 Deficiency In Hindi
विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं, जिन्हें नोटिस करके आप यह जान सकते हैं कि आपके शरीर में इस विटामिन की कमी हो गई है। इन स्थितियों को आप विटामिन बी12 की कमी के लक्षण के रूप में देख सकते हैं, जिनमें शामिल हैं...
- शरीर में खून की कमी
- हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना
- त्वचा में पीलापन
- सांस लेने में तकलीफ
- अधिक भूख लगना
- मुंह में छाले होना
- कब्ज की समस्या
अगर कोई व्यक्ति विटामिन बी12 की कमी के इन लक्षणों को नोटिस करता है, तो उन्हें ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इससे समय रहते आप किसी गंभीर नुकसान से बच सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
